PF Account Update: जब आप नौकरी करते हैं तो आपका जिस तरह से सैलरी अकाउंट खोला जाता है, ठीक वैसे ही नियमों के तहत आपका पीएफ खाता भी खोला जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ पीएफ से जुड़े हर एक काम को देखती है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कुछ अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इसके बाद इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है और इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, आप नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में पीएफ खाते में जमा पैसे को निकाल भी सकते हैं, लेकिन कई लोगों के पीएफ खाते में जन्मतिथि गलत प्रिंट होती है जिसकी वजह से उनको पैसे निकालने में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आपके पीएफ खाते में भी जन्मतिथि गलत हो गई है, तो आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"6709025a62ed85b86603d858","slug":"epfo-how-to-update-your-date-of-birth-in-your-pf-account-check-full-process-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की है: क्या आपके पीएफ खाते में भी दर्ज है गलत जन्मतिथि? तो एक क्लिक में ऐसे करें ठीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की है: क्या आपके पीएफ खाते में भी दर्ज है गलत जन्मतिथि? तो एक क्लिक में ऐसे करें ठीक
Mon, 14 Oct 2024 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
पीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ये बात जरूर जान लें
- अगर आपकी जन्मतिथि पीएफ पोर्टल पर गलत है और आप इसे ठीक करवाना चाहते हैं तो ईपीएफओ के नियम के मुताबिक, सही जन्मतिथि और पहले से दर्ज जन्मतिथि में 3 साल से कम का अंतर होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा का फर्क होता है तो फिर आपको इसके लिए संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं।
पीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपकी जन्मतिथि में 3 साल से ज्यादा का अंतर है तो इसके लिए आप आधार कार्ड, स्कूल या कॉलेज का सर्टिफिकेट पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मेडिकल सर्टिफिकेट और केंद्र या राज्य सरकार की सर्विस रिकॉर्ड में से कोई एक दस्तावेज चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बदलवा सकते हैं जन्मतिथि:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपनी गलत जन्मतिथि को सही करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
- इसके बाद आपको 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाकर 'बेसिक डिटेल्स' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीएफ खाते में दर्ज गलत जन्मतिथि को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर पुरानी जन्मतिथि के आगे नई जन्मतिथि दर्ज करने का विकल्प मिलेगा
- ऐसे में आपको यहां पर अपनी नई जन्मतिथि डीडी एमएम वाईवाई के हिसाब से दर्ज करनी है और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करके आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, जिसे यहां भर दें
- आखिर में अपडेट पर क्लिक करते ही आपकी नई जन्मतिथि अपडेट हो जाती है।