फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफ खाता धारक ध्यान दें: क्या आपने करवा लिया अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट? न करवाने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 11 Dec 2024 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Dec 2024 02:41 PM IST
सार

अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कैसे अपने यूएएन नंबर को अपडेट करवाएं और ये काम करवाना क्यों जरूरी है।

विज्ञापन
EPFO: how to activate UAN Number check process in hindi
यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

UAN Number Activation Process in Hindi: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ खाता भी कंपनी द्वारा खोला गया होगा? दरअसल, भविष्य निधि संगठन प्राधिकरण यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है जो पीएफ से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखती है। आपके खाता खुलवाने से लेकर उसमें पैसे जमा करने, ब्याज देने और पैसे निकालने समेत कई अन्य चीजों को ईपीएफओ ही देखता है। ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको पीएफ खाते के यूएएन नंबर को एक्टिवेट करवाना क्यों जरूरी है और इसके न करवाने पर आपको क्या दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO: how to activate UAN Number check process in hindi
यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों जरूरी है एक्टिवेट करवाना?

  • अगर आपका भी पीएफ खाता है और अब तक आपने अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है तो इसे करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पीएफ के पैसे निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। बिना एक्टिवेट किए आप यूएएन नंबर से लॉगिन नहीं कर पाएंगे। जब आपको पीएफ खाते से पैसे निकालने होते हैं तो लॉगिन करने के लिए यूएएन नंबर और पासवर्ड चाहिए होता है। साथ ही यूएएन नंबर का एक्टिवेट होना सबसे जरूरी है।
EPFO: how to activate UAN Number check process in hindi
यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

पीएफ खाता धारक ऐसे करवा सकते हैं यूएएन नंबर को एक्टिवेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपने भी अब तक अपने पीएफ खाते के यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है तो इसे करवाने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'Important Links' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO: how to activate UAN Number check process in hindi
यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर 'Activate UAN' वाला ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • अब इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • जहां पर आपको अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है या आप चाहें तो यहां पर मेंबर आईडी भी भर सकते हैं
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है
विज्ञापन
EPFO: how to activate UAN Number check process in hindi
यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना नाम और जन्मतिथि भी यहां पर भरनी है
  • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भर दें, ध्यान रहे ये नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां भरें
  • अब सहमित पर टिक करके 'Get Authorization Pin' पर क्लिक कर दें जिसके बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed