फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: क्यों जरूरी है आपके लिए ई-श्रम कार्ड, कैसे पा सकते हैं आप इसके जरिए 2 लाख रुपये तक का फायदा?

Sat, 15 Jan 2022 10:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
e Shram Card registration Why e shram card is important and how can take advantage of rupees 2 lacs with card know here
क्यों जरूरी है आपके लिए ई-श्रम कार्ड, कैसे पा सकते हैं आप इसके जरिए 2 लाख रुपये तक का फायदा? - फोटो : istock

भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर गुजर बसर करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को मौसमी बेरोजगारी भी काफी तंग करती है। इनकी इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। ई-श्रम कार्ड को केवल असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इसे EPFO और ESIC के सदस्य नहीं बनवा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इन दिनों अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों को कई तरह के विशेष फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। वहीं दूसरी तरफ कई श्रमिक इस कार्ड के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। वो अभी भी अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कामगारों के लिए क्यों जरूरी है ई-श्रम कार्ड और कैसे उन्हें इस कार्ड की मदद से 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है?

e Shram Card registration Why e shram card is important and how can take advantage of rupees 2 lacs with card know here
क्यों जरूरी है आपके लिए ई-श्रम कार्ड, कैसे पा सकते हैं आप इसके जरिए 2 लाख रुपये तक का फायदा? - फोटो : pixabay

ई-श्रम कार्ड बनने से कामगारों का सारा डाटाबेस सरकार की नजर में आ जाता है। ऐसे में उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।

e Shram Card registration Why e shram card is important and how can take advantage of rupees 2 lacs with card know here
क्यों जरूरी है आपके लिए ई-श्रम कार्ड, कैसे पा सकते हैं आप इसके जरिए 2 लाख रुपये तक का फायदा? - फोटो : PTI

 इसके अंतर्गत अगर कामगार की किसी हादसे में मौत होती है, तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलेगा। वहीं विकलांगता होने पर उसे 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card registration Why e shram card is important and how can take advantage of rupees 2 lacs with card know here
क्यों जरूरी है आपके लिए ई-श्रम कार्ड, कैसे पा सकते हैं आप इसके जरिए 2 लाख रुपये तक का फायदा? - फोटो : iStock

इस कार्ड की मदद से श्रमिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस कार्ड की उपयोगिता आपके लिए काफी ज्यादा है।  इसे आपको जल्द से जल्द बनवा लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed