नौकरी पेशा व्यक्ति को हर महीने उसके काम के बदले में सैलरी मिलती है, जिससे वो अपना घर चलाने के साथ ही अपनी अन्य जरूरतों को भी पूरा करता है। वहीं, कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को अन्य तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। दूसरी तरफ नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ भी कटता है, जो उनके पीएफ खाते में हर महीने जमा होता है। इसे भी आप एक तरह का निवेश ही कह सकते हैं, जैसे आप बैंक में पैसे जमा करके रखते हैं ठीक वैसे ही पीएफ खाते में भी पैसे जमा होते हैं। वहीं, इस खाते में जो पैसे जमा होते हैं, अगर आप उनके बारे में जानना चाहते हैं तो इसके कुछ तरीके हैं। लेकिन इनके बारे में लोगों को बेहद कम ही पता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा है। तो चलिए हम आपको इनके तरीकों के बारे में बताते हैं...
PF Balance: ऑनलाइन ही नहीं इस एक नंबर से भी जान सकते हैं पीएफ बैलेंस, ऐसे मिलेगी सारी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नंबर के जरिए
- दरअसल, आपको अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर बैठे एक नंबर पर मिस कॉल देकर ही अपने पीएफ खाते का बैलेंस आसानी से जान सकते हैं। आपको अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी है, जिसके बाद आपको आपके पीएफ खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर मिल जाती है।
ये भी हैं कुछ तरीके:-
ऑनलाइन तरीके से
स्टेप 1
- आप अपने पीएफ खाते में मौजूद राशि को ऑनलाइन माध्यम से भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना है
स्टेप 2
- यहां जाकर आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
उमंग ऐप से
- आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस उमंग ऐप के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग ऐप पर ईपीएफ के शॉर्टकट पर क्लिक करना है और फिर यूएएन नंबर से लॉगिन करके आप अपना बैलेंस जान सकते हैं।