फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए कराने जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन, तो स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का रखें विशेष ध्यान

Sun, 06 Feb 2022 03:55 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Feb 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
e-Shram Card keep this thing in mind when filling permanent address in e shram registration
ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान - फोटो : istock

देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। ताकि उन योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच सके। इसी तरह बीते साल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों और मजदूरों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। ई-श्रम योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों और कामगारों को लाभ देना है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आए दिन किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता रहता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2021 के अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। अब तक इस पोर्टल पर 25 करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना चाहती है। ऐसे में अगर आप ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज करा रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

e-Shram Card keep this thing in mind when filling permanent address in e shram registration
ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान    
  • कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी को सरकार ने कहा है कि ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता भरते समय लाभार्थियों से उचित स्थायी पते के डीटेल्स के लिए जरूर पूछें। साथ ही ये भी ध्यान दें कि स्थायी पता और वर्तमान पता समान है या नहीं। ऐसे में अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन सीएससी से न करवाकर खुद कर रहे हैं तो आपको स्थायी पता और वर्तमान पता को समान विकल्प के रूप में अनचेक करना जरूरी है।  
e-Shram Card keep this thing in mind when filling permanent address in e shram registration
ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं खुद से रजिस्ट्रेशन
  • ई-श्रम कार्ड योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉगिन कर खुद ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बस यहां मांगी गई जानकारी को आपको ध्यान से भरना है। इसके बाद आसानी से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
e-Shram Card keep this thing in mind when filling permanent address in e shram registration
ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
किन लोगों को मिलता है ई-श्रम कार्ड का लाभ 
  • ई-श्रम योजना सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर, कृषि श्रमिक और भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए है। साथ ही जिनकी उम्र 16 साल से लेकर 59 साल के बीच है वो लोग ये ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन
e-Shram Card keep this thing in mind when filling permanent address in e shram registration
ई-श्रम रजिस्ट्रेशन में स्थायी पता दर्ज कराते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
पूरे देश में मान्य होगा कार्ड 
  • ई-श्रम योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है। जो पूरे देश में मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा भी सरकार की ओर से कई फायदे दिए जाते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed