e-Shram Card: केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की गई थी। इस सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही कामगार ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं। देश में अब तक बड़ी संख्या में लोग ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक अबतक 20 करोड़ से अधिक लोगों ने ई-श्रम पोर्टल अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। यूपी की योगी सरकार ने लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत पैसे भेज भी दिए हैं। वहीं जल्द ही देश के 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर चुनाव आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या आचार संहिता लागू होने के बाद फरवरी-मार्च के पैसे खाते में आएंगे? अगर आपके भी मन में इस तरह के सवाल आ रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसका जवाब...
{"_id":"61dbeab74d04cd6f4b05ac64","slug":"e-shram-card-holder-will-not-get-money-due-to-implementation-of-the-election-code-of-conduct-know-the-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Shram: क्या चुनाव आचार संहिता लगने से खाते में नहीं आएंगे पैसे? जानें इस बारे में सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
E-Shram: क्या चुनाव आचार संहिता लगने से खाते में नहीं आएंगे पैसे? जानें इस बारे में सबकुछ
Mon, 10 Jan 2022 01:46 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने से खाते में नहीं आएंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने से खाते में नहीं आएंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- फोटो : i stock
- पिछले दिनों यूपी की योगी सरकार ने कामगारों के खातों में 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से मार्च तक दो हजार रुपये डालने के लिए कहा था। सबसे बड़ी बात ये है कि यूपी सरकार ने दो महीने यानी दिसंबर-जनवरी के पैसे श्रमिकों के खातों में डाल भी दिए हैं।
चुनाव आचार संहिता लागू होने से खाते में नहीं आएंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- फोटो : PIXABAY
आचार संहिता की वजह से क्या नहीं मिलेंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- रजिस्ट्रेशन करा चुके करोड़ों श्रमिकों के मन में सवाल उठ रहा है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद उन्हें पैसे मिलेंगे या नहीं? तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव के दौरान नई घोषणा करने पर रोक होती, जो योजनाएं पहले से चल रही हैं उनके कामकाज में कोई भी रुकावट नहीं आएगी। इस हिसाब से ई-श्रम कार्ड धारकों को आगे भी किस्त के पैसे मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने से खाते में नहीं आएंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- फोटो : iStock
करोड़ों लोग करा रहे रजिस्ट्रेशन
- ई-श्रम पोर्टल पर तेजी से रजिस्ट्रेशन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 20.96 करोड़ से अधिक श्रमिकों को योजना के तहत ई-श्रमिक कार्ड जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने से खाते में नहीं आएंगे ई-श्रम योजना के पैसे?
- फोटो : istock
इन राज्यों में हुए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
- सबसे ज्यादा यूपी में लोगों इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। वहीं तीसरे नंबर पर बिहार और चौथे पर ओडिशा है।