फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E Shram Card: आपकी इन छोटी सी गलतियों के कारण अटक सकती है दूसरी किस्त, जानें कैसे होगा सुधार

Wed, 11 May 2022 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 May 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
E Shram Alert 2ND Installment Due to These Mistakes May Get Stuck 2ND Installment Know the Process in Hindi
ई-श्रम कार्ड कैंसिल होने के कारण क्या हैं - फोटो : istock

देश में मौजूद गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह के जरूरी कदम उठाए जाते हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाती हैं, जिनका सीधा लाभ देश के गरीब तबके तक पहुंच पाता है। कभी मुफ्त राशन योजना, तो कभी कोई पेंशन योजना जैसी नाजाने कितनी योजनाएं देश में सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में श्रम मंत्रालय के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई। इसमें पात्र लोगों को 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसकी पहली किस्त आ चुकी है और अब सभी कामगारों को दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि मई महीने में लोगों को दूसरी किस्त जारी हो सकती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका ई-श्रम कार्ड रद्द तक हो सकता है और आप दूसरी किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं। तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं जिन्हें आपको नहीं करना है, और अगर आपसे ये गलतियां हो गई हैं तो इन्हें कैसे सुधारें ये भी जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ये सब जान सकते हैं...

E Shram Alert 2ND Installment Due to These Mistakes May Get Stuck 2ND Installment Know the Process in Hindi
ई-श्रम कार्ड कैंसिल होने के कारण क्या हैं - फोटो : istock

ये है वो गलतियां, जिनकी वजह से नहीं आ पाएगी दूसरी किस्त:-

गलत जानकारी

आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब तक इस योजना से लगभग 27 करोड़ से ज्यादा कामगार जुड़ चुके हैं। वहीं, अगर आपने ई-श्रम कार्ड बनवाते समय कोई गलत जानकारी दी है, तो ऐसे में आपका ई-श्रम कार्ड रद्द किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में आप मिलने वाली दूसरी किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं।

E Shram Alert 2ND Installment Due to These Mistakes May Get Stuck 2ND Installment Know the Process in Hindi
ई-श्रम कार्ड कैंसिल होने के कारण क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे सुधार सकते हैं गलती को

  • ई-श्रम कार्ड के आवेदन के समय अगर आपसे कोई गलती हुई है, तो आपको इसे फिर से चेक करना है और ये सुनिश्चित करना है कोई गलती तो नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो इसमें सुधार करवाएं, ताकि आपको लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram Alert 2ND Installment Due to These Mistakes May Get Stuck 2ND Installment Know the Process in Hindi
ई-श्रम कार्ड कैंसिल होने के कारण क्या हैं - फोटो : istock

बैंक खाते की केवाईसी

  • लगभग किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक खाते की केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। लेकिन अगर आपने ऐसा नहीं किया है, तो ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
E Shram Alert 2ND Installment Due to These Mistakes May Get Stuck 2ND Installment Know the Process in Hindi
ई-श्रम कार्ड कैंसिल होने के कारण क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे करवाएं केवाईसी

  • आपको केवाईसी करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना है। यहां पर आपको आधार की फोटो कॉपी देनी होती है, जिसके बाद आपकी बैंक केवाईसी कर दी जाती है। आप इसे ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed