देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो अपात्र होने के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में 3 लाख 15 हजार 10 किसानों को चिह्नित किया गया है, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के इन कथित लाभार्थी किसानों से किस्त के पैसों की वसूली की जाएगी। इसके अलावा जिन अपात्र किसानों ने अब तक पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उठाया है। वह खुद भी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके धनराशि को लौटा सकते हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 'अपात्र किसानों की समीक्षा करके उनसे वसूली की जाए और वसूल किए गए पैसों को केंद्र सरकार के खाते में जमा किए जाएं।'
PM Kisan Yojana: इन किसानों से वापस लिए जाएंगे किस्त के पैसे, सरकार ने जारी किया आदेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन