e-Challan Fraud Alert: सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना भी है। आजकल वाहन चालकों को निशाना बनाने के लिए फर्जी ई-चालान के मैसेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।
{"_id":"6ac8787c24c39b33c40dd34c","slug":"e-challan-scam-how-to-identify-fake-traffic-challans-and-protect-your-bank-account-2026-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे पहचानें असली और नकली चालान: ई-चालान का मैसेज आते ही न करें क्लिक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ऐसे पहचानें असली और नकली चालान: ई-चालान का मैसेज आते ही न करें क्लिक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
सार
e-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए पहले चालान के मैसेज को चेक करना जरूरी है।
विज्ञापन
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें?
- फोटो : X/@PIBFactCheck
क्या होता है फर्जी ई-चालान?
- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस चालान जारी कर सकती है
- कई जगहों पर लगे कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जाती है
- ऐसे में चालान की जानकारी वाहन मालिक तक मैसेज के जरिए भेजी जाती है
- इसी व्यवस्था का फायदा साइबर ठग उठाते हैं और वे वाहन मालिकों को फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजते हैं
- इस मैसेज के साथ एक फेक लिंक होता है जिसके जरिए लोगों को ठगने का काम किया जाता है
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ई-चालान का मैसेज मिलते ही क्या न करें?
- अगर आपके मोबाइल पर चालान का कोई मैसेज आया है
- तो इसको बिना चेक किए हुए इस पर भरोसा न करें
- साथ ही मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से भी बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ई-चालान का मैसेज आने पर क्या करें?
- सबसे पहले देखें कि मैसेज किस नंबर से आया है
- किसी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से अगर मैसेज आया है, तो ये फेक हो सकता है
- ट्रैफिक पुलिस द्वारा कभी भी पर्सनल मैसेज से चालान नहीं भेजे जाते
विज्ञापन
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें ई-चालान का मैसेज असली है या फेक?
- चालान असली है या फेक, ये चेक करने के लिए आपको ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
- फिर यहां पर गाड़ी नंबर और मांगी गई जानकारी भरें
- इसके बाद ओटीपी दर्ज कर आप चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का सच में चालान कटा है और आया हुआ मैसेज सही है या नहीं
- आप यहीं से ऑनलाइन चालान की पेमेंट कर सकते हैं