फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: पैन कार्ड की भी होती है वैलिडिटी, इतने दिनों तक रहता है वैध

Mon, 26 Sep 2022 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
Does Pan Card Have Expiry Date Know its Validity Period
PAN Card - फोटो : Amar Ujala

PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज विभिन्न जरूरी कामों में इसका उपयोग किया जा रहा है। पैन कार्ड की जरूरत हम लोगों को वित्त से जुड़े कामों को कराने के लिए पड़ती है। आज स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से लेकर नौकरी लेते समय भी ये खास दस्तावेज उपयोग में आता है। ऐसे में पैन कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं क्या आपको पता है कि पैन कार्ड की वैलिडिटी भी होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप लोग सवाल कर रहे होंगे कि अगर पैन कार्ड की वैलिडिटी होती है, तो ये आखिर वैध कब तक रहता है। इस दस्तावेज का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। हालांकि, कम लोग ही पैन कार्ड की वैलिडिटी के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Does Pan Card Have Expiry Date Know its Validity Period
PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पैन कार्ड में व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। पैन कार्ड को एनएसडीएल द्वारा जारी किया जाता है। 

Does Pan Card Have Expiry Date Know its Validity Period
PAN Card - फोटो : amar ujala

पैन कार्ड को जारी किए जाने का उद्देश्य वित्तीय लेनदेन पर नजर रखना और किसी भी तरह की चोरी को रोकना है। हालांकि, पैन कार्ड हम में से लगभग सभी के पास है। वहीं इसकी वैधता के बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Does Pan Card Have Expiry Date Know its Validity Period
Pan Card - फोटो : Istock

आपको बता दें कि पैन कार्ड की वैलिडिटी लाइफटाइम तक रहती है। व्यक्ति की जब मृत्यु हो जाती है। उसके बाद ही पैन कार्ड एक्सपायर होता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पैन कार्ड की वैधता व्यक्ति के जीवन भर रहती है।

विज्ञापन
Does Pan Card Have Expiry Date Know its Validity Period
Pan Card - फोटो : सोशल मीडिया
पैन कार्ड में 10 अंकों के अल्फान्यूमेरिक नंबर दर्ज होते हैं। ये नंबर जिस व्यक्ति का पैन कार्ड होता है। उसके विषय में काफी कुछ जानकारी देते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एक व्यक्ति केवल एक ही पैन कार्ड अपने पास रख सकता है। एक से ज्यादा पैन कार्ड अपने पास रखने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed