फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलग-अलग कोच में बुक हो गया है टिकट? ट्रेन के सफर में भूलकर भी न करें यह गलती, छिन सकती है सीट

Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

  • Train Tickets in Different Coaches: एक ही पीएनआर पर अलग कोच मिलने पर बिना बताए दूसरी सीट पर न बैठें, इससे विवाद हो सकता है।
  • ट्रेन में चढ़ते ही तुरंत टीटीई से संपर्क करें, जिससे वे खाली सीटों के आधार पर एडजस्टमेंट कर सकें।

विज्ञापन
Tickets Booked in Different Coaches? Never Make This Mistake During Train Journey or You Might Lose Your Seat
अलग-अलग कोच में ट्रेन टिकट - फोटो : Amar Ujala

Single PNR Different Coach Seats: ट्रेन से सफर करते समय अक्सर लोगों के सामने एक ऐसी अजीब स्थिति आ जाती है जब एक ही पीएनआर पर टिकट बुक होने के बावजूद परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कोच या डिब्बों में सीटें मिल जाती हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे अपनी मर्जी से किसी दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाते हैं। 



अगर आप भी ट्रेन के सफर के दौरान ऐसी गलती करते हैं, तो आपकी सीट छिन सकती है या आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे के कुछ खास नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और कौन सी बड़ी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Trending Videos
Tickets Booked in Different Coaches? Never Make This Mistake During Train Journey or You Might Lose Your Seat
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

टीटीई से संपर्क क्यों है जरूरी?

  • ट्रेन में चढ़ने के बाद तुरंत अपने अलॉटेड कोच के टीटीई से मिलना इसलिए बहुत जरूरी है, क्योंकि एक ही पीएनआर पर अलग-अलग डिब्बे मिलने की समस्या का समाधान केवल वही कर सकते हैं।
  • समय रहते अपनी सही बात बताने से वे आपको और आपके परिवार को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से यात्रा करने में पूरी मदद करते हैं।

 

Tickets Booked in Different Coaches? Never Make This Mistake During Train Journey or You Might Lose Your Seat
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

सीट एडजस्टमेंट का क्या है नियम?

  • यात्रा के दौरान यदि ट्रेन में कोई सीट खाली होती है या कोई यात्री आपसी सहमति से सीट बदलने को तैयार होता है, तो टीटीई अपने अधिकारों का प्रयोग कर पूरे परिवार को एक साथ एक ही कोच में सीट दे सकते हैं।
  • टीटीई के पास यह अधिकार होता है कि ट्रेन में सीट खाली होने या यात्रियों की आपसी सहमति मिलने पर वे पूरे परिवार को एक ही कोच में एडजस्ट कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tickets Booked in Different Coaches? Never Make This Mistake During Train Journey or You Might Lose Your Seat
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

बिना बताए बैठने से क्या नुकसान है?

  • बिना टीटीई को सूचना दिए कभी भी किसी दूसरे कोच की आरक्षित सीट पर जाकर बैठने की बड़ी गलती बिल्कुल न करें।
  • ऐसा करने से उस सीट के असली हकदार यात्री के साथ आपका भारी विवाद हो सकता है, जिसके चलते रेलवे नियमों के तहत आपको तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।
विज्ञापन
Tickets Booked in Different Coaches? Never Make This Mistake During Train Journey or You Might Lose Your Seat
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

नो शो नियम क्या कहता है?

  • भारतीय रेलवे के 'नो शो' नियम के अनुसार, अगर यात्री अपने निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन से अपने सीट पर नहीं पहुंचता है तो टीटीई उस खाली सीट को किसी आरएसी या वेटिंग वाले दूसरे जरूरतमंद यात्री को आवंटित कर सकता है।
  • ऐसे में अगर आप टीटीई को बिना बताए अपने सीट पर न बैठकर दूसरे बोगी वाले सीट पर बैठते हैं तो आपकी सीट जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed