फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अटल पेंशन योजना में कैसे और किसे मिलती है 5000 रुपये पेंशन? यहां करें चेक

Mon, 02 Nov 2026 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है
  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं

विज्ञापन
who is eligible for atal peniosn yojana ka labh kise mil sakta hai
क्या आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: जब भी बात निवेश की आती है, तो लोग ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां से बिना किसी दिक्कत के रिटर्न आ सके क्योंकि लोग सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीम, एसआईपी या कई योजनाओं में निवेश करते हैं।



वहीं, कई सरकारी योजनाएं भी ऐसी हैं, जहां पर कम निवेश करके सुरक्षित रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। मौजूदा समय में इस अटल योजना से काफी लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी चाहें तो इससे जुड़कर लाभ कमा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं। आप आगे इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
who is eligible for atal peniosn yojana ka labh kise mil sakta hai
क्या आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिल सकता है?

  • जो भारत का नागरिक है
  • जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जिसके पास बैंक खाता है और वो आधार से लिंक है
  • ऐसा व्यक्ति जो पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो
  • जो करदाता नहीं है
who is eligible for atal peniosn yojana ka labh kise mil sakta hai
क्या आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

किसको कितनी पेंशन मिलती है

  • पहले तो ये जान लें कि अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है जिसमें आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको 2-2 हजार रुपये देने होते हैं
  • आपको इस योजना में निवेश अपनी उम्र और जो पेंशन प्लान आपने चुना है उसे हिसाब से करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for atal peniosn yojana ka labh kise mil sakta hai
क्या आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपने 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुना है तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होता है
  • इसी तरह अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान 30 साल का व्यक्ति चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं
विज्ञापन
who is eligible for atal peniosn yojana ka labh kise mil sakta hai
क्या आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना से?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच जाएं या पोस्ट ऑफिस
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले जो आपकी केवाईसी करवाते हैं
  • फिर आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है और आपका आवेदन पूरा हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed