Second Hand Bike Buying Guide: बजट कम होने पर अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदने के बजाय सेकंड हैंड यानी पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं। पुराना वाहन खरीदना आर्थिक रूप से तो फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपने खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की सही से जांच नहीं की, तो आप भविष्य में भारी कानूनी और वित्तीय मुसीबत में फंस सकते हैं। कई बार लोग सिर्फ गाड़ी की बाहरी चमक-धमक देखकर सौदा कर लेते हैं और बाद में चोरी या लोन वाली बाइक फंसने पर पछताते हैं।
सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले कौन-से दस्तावेज और ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक करें? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:31 PM IST
सार
- Documents to Check Old Bike: सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले उसकी आरसी की मूल कॉपी और मालिक के पहचान पत्र की अच्छी तरह जांच कर लें।
- एमपरिवहन एप या वाहन पोर्टल पर गाड़ी का नंबर डालकर उसके पेंडिंग चालान और इंश्योरेंस की स्थिति जरूर चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन