देश के किसानों के हित के लिए आत्मनिर्भर राहत पैकेज के साथ ही सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की थी। जिसके तहत देश कई सारे गरीब और छोटे किसान परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इस योजना में देश के करीब 2.5 करोड़ किसानों को कम ब्याज पर आर्थिक लोन देने का प्रावधान है। इसके लिए जरूरी है कि किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हो। जो वो बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं। ये किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने का एक साधन है। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो की जरूरत होगी, जो किसान क्रेडिट कार्ड के फॉर्म को भरते समय उसमें लगाई जाएगी। इसके बाद आपका किसान क्रेडिट कार्ड बन जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लेने के बाद आपको कई सारे लाभ भी मिलते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं...
{"_id":"61c1c421a039721999380f51","slug":"do-you-know-about-kisan-credit-card-benefits-and-apply-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Credit Card Benefits: अगर अब तक नहीं बनवाया है किसान क्रेडिट कार्ड, तो तुरंत करें आवेदन, ये रहे इसके फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Kisan Credit Card Benefits: अगर अब तक नहीं बनवाया है किसान क्रेडिट कार्ड, तो तुरंत करें आवेदन, ये रहे इसके फायदे
Wed, 22 Dec 2021 08:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रेडिट के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट के फायदे
- फोटो : istock
किसान क्रेडिट कार्ड से होते हैं ये लाभ:-
- अगर आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड है, तो आपको सरकार द्वारा चलाई गई किसान क्रेडिट योजना में मिलने वाले कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।
किसान क्रेडिट के फायदे
- फोटो : Pixabay
- आपको 3 लाख तक का लोन इस क्रेडिट कार्ड के जरिए मिल सकता है, जिस पर आपको सिर्फ 2 प्रतिशत के हिसाब से ही ब्याज देना होगा, यानी जो लोन देने के लिए बैंक 9 प्रतिशत का ब्याज लेता है, उसे आप कम ब्याज रेट पर आसानी से पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रेडिट के फायदे
- फोटो : iStock
- साथ ही इस कार्ड द्वारा लिया गया लोन अगर आप समय से चुका देते हैं, तो आपको सरकार की तरह से 3 प्रतिशत की सब्सिड और दी जाती है। इससे आपक लिए गए कर्ज की राशि पर सिर्फ 4 प्रतिशत का ही ब्याज देना होता है।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट के फायदे
- फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवदेन:-
- पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड के फॉर्म को डाउनलोड करके भरना है।
- फिर इसके साथ आपको जरूरी दस्तावेज लगाकर इसे बैंक में जमा करा देना है, जिसके बाद आपको कार्ड जारी किया जा सकता है।