फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ट्यूबलेस टायर कभी पंचर नहीं होते? जानें हवा निकलने का असली कारण

Tue, 13 Oct 2026 02:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 13 Oct 2026 02:16 PM IST
सार

Tubeless Tyre Air Leak Causes: जब भी लोग अपनी गाड़ी में टायर लगवाने के बारे में सोचते हैं तो उनके पास दो मुख्य विकल्प होता है, पहला टायर वाला ट्यूब और दूसरा ट्यूबलेस टायर। अब देखा जाए तो दोनों तरह के टायर के अपने फायदे और नुकसान हैं। ट्यूबलेस टायर को लेकर लोगों के मन में ये भ्रम रहता है कि वो पंचर नहीं होता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Do Tubeless Tyres Never Get Punctured? Know Real Reasons Behind Air Leakage and Puncture Myths in hindi
ट्यूबलेस टायर पंचर का सच - फोटो : AI

Do Tubeless Tyres Puncture: आजकल ज्यादातर कार और बाइक में ट्यूबलेस टायर का ही इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि ट्यूबलेस टायर कभी पंचर ही नहीं होते या इनमें से कभी हवा नहीं निकल सकती। हालांकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है। ट्यूबलेस टायर में कील या नुकीली चीज चुभने पर भी हवा तुरंत बाहर नहीं निकलती, जिससे वाहन चालक को अचानक संतुलन खोने का खतरा नहीं रहता।



यही कारण है कि लोग इसे 'पंचर-प्रूफ' मानते हैं। मगर सच्चाई ये है कि ट्यूबलेस टायर भी पंचर होते हैं मगर इनकी हवा धीरे-धीरे निकलती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में बेहद सरल भाषा में समझते हैं।

Trending Videos
Do Tubeless Tyres Never Get Punctured? Know Real Reasons Behind Air Leakage and Puncture Myths in hindi
ट्यूबलेस टायर के अंदर कील चुभने पर हवा रुकने का विज्ञान - फोटो : AI Generated

ट्यूबलेस टायर के अंदर कील चुभने पर हवा रुकने का विज्ञान

  • ट्यूबलेस टायर में अलग से कोई ट्यूब नहीं होती, बल्कि टायर खुद ही रिम के साथ पूरी तरह से एयर-टाइट चिपका रहता है।
  • जब कोई कील इसमें चुभती है, तो टायर का रबड़ उस कील को चारों तरफ से कसकर पकड़ लेता है, जिससे हवा बहुत धीमी रफ्तार से निकलती है।
Do Tubeless Tyres Never Get Punctured? Know Real Reasons Behind Air Leakage and Puncture Myths in hindi
टायर - फोटो : Adobe Stock

रिम का मुड़ने पर हो सकती है लीकेज

  • कई बार टायर में कोई कील नहीं चुभती, फिर भी हवा कम हो जाती है।
  • इसका मुख्य कारण कार या बाइक के रिम के किनारों पर जंग लगना या गड्डों में गाड़ी गिरने से रिम का हल्का सा मुड़ जाना है।
  • रिम में गैप आते ही हवा साइड से लीक होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do Tubeless Tyres Never Get Punctured? Know Real Reasons Behind Air Leakage and Puncture Myths in hindi
टायर - फोटो : Adobe Stock

टायर के वाल्व का खराब या ढीला होना

  • जिस वाल्व या पिन के जरिए टायर में हवा भरी जाती है, अगर उसकी रबर पुरानी होकर कट जाए या उसकी पिन ढीली पड़ जाए, तो वहां से लगातार हवा रिसाव होती रहती है।
  • लोग इसे पंचर समझ लेते हैं, जबकि खराबी सिर्फ वाल्व पिन में होती है।
विज्ञापन
Do Tubeless Tyres Never Get Punctured? Know Real Reasons Behind Air Leakage and Puncture Myths in hindi
टायर - फोटो : Adobe Stock
पुराने टायर में क्रैक्स और सही देखभाल के नियम
  • समय के साथ टायर की रबड़ पुरानी होकर सूख जाती है, जिससे उसमें बारीक दरारें पड़ जाती हैं।
  • हवा के सही प्रेशर को बनाए रखने के लिए हर हफ्ते नाइट्रोजन या नॉर्मल हवा की जांच कराएं और रिम के किनारों को हमेशा साफ रखें ताकी रिम में जंग न लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed