मार्च वित्त वर्ष 2021-22 का आखिरी महीना है। ऐसे में आपको इस महीने में कुछ जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करा रखा है, तो इस काम को जल्दी से करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा आपको इस महीने बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़े दूसरे कामों को भी जरूर कर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द इस महीने निपटा लेना चाहिए।
जरूरत की बात: आधार-पैन लिंक से लेकर इस महीने जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स से छूट पाने के लिए निवेश
अगर आप इनकम टैक्स से छूट लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको 31 मार्च से पहले निवेश करना होगा। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C और 80D के तहत किए गए निवेश पर टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेना चाहिए।
एनपीएस और पीपीएफ खाते में जमा करें मिनिमम अमाउंट
अगर आपका एनपीएस, पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट है, तो आपको 31 मार्च से पहले इन अकाउंट्स में कुछ पैसे डाल देना चाहिए। पीपीएफ और एनपीएस खाते में अगर आप पैसे नहीं डालते, तो इस स्थिति में आपका खाता निष्क्रिय हो जाएगा।
फॉर्म 12B को करें जमा
अगर आपने 1 अप्रैल 2021 के बाद नौकरी को बदला है, तो इस स्थिति में नौकरी में कटे टीडीएस की जानकारी फॉर्म 12B के जरिए नई कंपनी को जरूर दें। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते, तो ऐसे में कंपनी ज्यादा टीडीएस को काट सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
डीमैट अकाउंट की केवाईसी
अगर आपने अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द से जल्द करा लें। अगर आप 31 मार्च से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते, तो इस स्थिति में आपके डीमैट अकाउंट को इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इस कारण आप स्टॉक मार्केट में ट्रे़ड नहीं कर सकेंगे।