फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Catering: ट्रेन की सीट पर ही मंगवा सकते हैं अपना मनपसंद लजीज खाना, जान लीजिए क्या है तरीका

Wed, 02 Mar 2022 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
How to order food on seat through IRCTC e Catering service utility news in hindi
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग के क्या फायदे हैं - फोटो : Twitter/@eCateringIRCTC

ज्यादातर लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि लंबी दूरी की यात्रा बड़े आराम से जो पूरी हो जाती है। रेल के अंदर अच्छी सीटों के अलावा शौचालय की सुविधा भी होती है। लेकिन लोगों को यात्रा के दौरान अच्छे खाने की चिंता हमेशा ही सताती है। हालांकि, कई लोग अपने घर से भी खाना लेकर आते हैं। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा में लोगों को काफी दिक्कत आती है और सभी लोग खाना नहीं ला पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन में अच्छा और लजीज खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सर्विस का लाभ ले सकते हैं। आप इसके जरिए अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस सर्विस के बारे में जान सकते हैं...

How to order food on seat through IRCTC e Catering service utility news in hindi
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

250 स्टेशन पर उपलब्ध

  • दरअसल, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा के जरिए आप अपना मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें आपको आसानी से कई तरह की खाने की चीजें मिल जाती है। जानकारी के मुताबिक, ये सेवा फिलहाल 250 से ज्यादा स्टेशनों पर उपलब्ध है।
How to order food on seat through IRCTC e Catering service utility news in hindi
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी कहीं ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, और आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा से खाना अपनी सीट पर मंगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप से ई-कैटरिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.ecatering.irctc.co.in/ जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to order food on seat through IRCTC e Catering service utility news in hindi
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट खोलने के बाद आपको यहां पर आपसे आपका पीएनआर नंबर मांगा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। आपको पीएनआर नंबर आपकी यात्रा वाले टिकट के ऊपर लिखा मिल जाएगा।
विज्ञापन
How to order food on seat through IRCTC e Catering service utility news in hindi
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • पीएनआर नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने कैफे, आउटलेट या क्विक रेस्टोरेंट सर्विस की लिस्ट खुलेगी। आप इसमें से अपनी पसंद का कुछ भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं, जो आपकी सीट पर आपको दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed