What is RBI Digital Rupee: आज के इस सूचना युग ने विभिन्न क्षेत्रों को क्रांतिकारी ढंग से प्रभावित करने का काम किया है। इससे पेमेंटिंग क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। तकनीक के निरंतर होते विकास ने लेनदेन के पारंपरिक स्वरूप को एक डिजिटल रूप दिया है। अब दुनिया कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही है। ऐसे में भारत भी दुनिया की इस बदलती नब्ज को देखते हुए पीछे नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक आज यानी 1 नवंबर से डिजिटल रुपया (Digital Currency) की पहली पायलट टेस्टिंग करने जा रहा है। हाल ही में सोमवार को जारी हुए एक बयान में उसने कहा था कि डिजिटल रुपया का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर से शुरू होगा। इस टेस्टिंग के जरिए सरकारी सिक्योरिटीज में सेकेंडरी मार्केट लेनदेन का निपटारा किया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डिजिटल रुपया के बारे में विस्तार से -
Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया? जानिए कैसे अलग है ये क्रिप्टोकरेंसी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है डिजिटल रुपया
हम जिस तरह अपने बैंक अकाउंट बैलेंस को चेक करते हैं। वहीं वॉलेट में जिस तरह पैसों को रखते हैं। कुछ इसी तरह डिजिटल रुपया का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। गौरतलब बात है कि केंद्रीय बैंक द्वारा जारी की गई ये डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगी। अगर आप ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आप नीचे लिंक पर क्लिक करके इस विषय को जान सकते हैं।
The Blockchain Revolution: क्या है ब्लॉकचेन तकनीक? जिसके आने के बाद खत्म हो सकती केंद्रीकृत ढांचों की उपयोगिता
डिजिटल रुपया को दो तरह से लॉन्च किया जाएगा। इसमें पहला होलसेल ट्रांजैक्शन के लिए होगा, जिसमें आप बड़ी ट्रांजैक्शन को अंजाम दे सकते हैं। इसकी शुरुआत आज यानी 1 नवंबर से हो जाएगी।
वहीं दूसरा रिटेल में आम लोगों के लिए होगा। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए इस डिजिटल करेंसी को आप पेपर नोट के साथ भी बदल सकेंगे। डिजिटल रूपया को हम इलेक्ट्रॉनिक कैश भी कह सकते हैं। इसको आसानी से ट्रैक भी किया जा सकेगा। ऐसे में इसको छिपाना मुश्किल है।
कैसे अलग है ये क्रिप्टोकरेंसी से
गौरतलब बात है कि डिजिटल रूपया क्रिप्टोकरेंसी से बिल्कुल अलग है। क्रिप्टोकरेंसी को किसी प्रकार की कोई संस्था या सरकार मॉनिटर नहीं करती है। बाजार के व्यवहार के कारण इनकी वैल्यू तेजी से ऊपर नीचे होती है। वहीं भारत की डिजिटल करेंसी पूरी तरह आरबीआई द्वारा रेगुलेट की जाएगी। इसमें बिटकॉइन की तरह क्वांटिटी की सीमा भी नहीं होगी। डिजिटल रुपया के माध्यम से आप रोजमर्रा की लेनदेन भी आसानी से कर सकेंगे।