फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Blockchain and Internet Of Value: How This Technology Will revolutionize the Upcoming Generation of Internet

The Blockchain Revolution: क्या है ब्लॉकचेन तकनीक? जिसके आने के बाद खत्म हो सकती केंद्रीकृत ढांचों की उपयोगिता

Thu, 08 Sep 2022 12:29 PM IST
Sankalp Singh संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:29 PM IST
सार

दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर रही है। डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खोजों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आने वाला दशक कई अर्थों में हमारे लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
Blockchain and Internet Of Value: How This Technology Will revolutionize the Upcoming Generation of Internet
आने वाले समय में हम और हमारे जीवन को ब्लॉकचेन तकनीक एक नए सिरे से परिभाषित करने वाली है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर रही है। डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खोजों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आने वाला दशक कई अर्थों में हमारे लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। भविष्य में जिस तकनीक का हमारे जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। वह न तो सोशल मीडिया है, न रोबोटिक्स, न बिग डाटा और न ही वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

विज्ञापन


आपको जानकार आश्चर्य होगा आने वाले समय में हम और हमारे जीवन को ब्लॉकचेन तकनीक एक नए सिरे से परिभाषित करने वाली है। ब्लॉकचेन तकनीक इंटरनेट का नया भविष्य है। ये तकनीक हम, हमारे जीवन से लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए कई नए आयामों को खोलने का काम करेगी। 

विज्ञापन

इंटरनेट ऑफ वैल्यू और ब्लॉकचेन तकनीक

कई सालों से हम सूचना के इंटरनेट (Internet of Information) पर काम करते आ रहे हैं। यहां हम एक दूसरे के साथ सूचनाओं  (पीडीएफ, फोटो, डॉक्यूमेंट्स, फाइल्स) का आदान प्रदान करते हैं। वहीं इंटरनेट का जो नया भविष्य आ रहा है। वह इंटरनेट ऑफ इंफॉर्मेशन से एक कदम आगे जाकर इंटरनेट ऑफ वैल्यू का होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट के इस नए जनरेशन में हम सूचनाओं के साथ-साथ एसेट्स को भी एक दूसरे को ट्रांसफर कर सकेंगे। ये एसेट्स म्यूजिक, आर्ट, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी, फिल्म, फाइनेंशियल एसेट्स (स्टॉक, बॉन्ड, गोल्ड, लॉयल्टी, एनएफटी) के रूप में होंगे। इन एसेट्स को ट्रांसफर करने पर उसका मालिकाना हक भी दूसरे व्यक्ति के पास चला जाएगा। इंटरनेट के इस भविष्य में जो एक तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी वह ब्लॉकचेन है। 

बीते चार दशकों में तकनीक के विकास ने हमारी आधुनिक सभ्यता के रंग-ढंग को गढ़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेनफ्रेम कंप्यूटिंग - पर्सनल कंप्यूटिंग - इंटरनेट  - सोशल मीडिया से विकास करते हुए अब हम ब्लॉकचेन युग में प्रवेश कर रहे हैं।

तकनीक के क्षेत्र में हो रही इस सतत उन्नति ने पूरे विश्व को सूचनाओं के धागे में बांधकर एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां कई बिजनेस और स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। आज हम और हमारे जीवन में गैजेट्स, स्मार्ट डिवाइस से लेकर कई एप्लीकेशन्स ने एक अहम जगह बना ली है। वहीं आने वाला दौर ब्लॉकचेन का है। इसी कड़ी में आइए जानतेे हैं क्या है ब्लॉकचेन तकनीक और कैसे इसकेे आनेे के बाद केंद्रीकृत ढांचों की उपयोगिता धीरे-धीरे कम होने लगेगी?

Blockchain and Internet Of Value: How This Technology Will revolutionize the Upcoming Generation of Internet
ब्लॉकचेन एक खास तरह का Distributed Digital Ledger Network है। - फोटो : Istock

क्या है ब्लॉकचेन नेटवर्क

ब्लॉकचेन एक खास तरह का Distributed Digital Ledger Network है। इसमें आप किसी भी तरह के डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं। इसमें सूचनाओं (Information) को ब्लॉक में स्टोर करके रखा जाता हैै। हर ब्लॉक तीन चीजों सेे मिलकर बनता है। पहले में इंफोर्मेंशन केे रूप में डाटा स्टोर होता है। दूसरे में ब्लॉक का हैश होता है। इसे आप ब्लॉक का फिंगरप्रिंट भी कह सकतेे हैं। हैश की मदद से आप अलग अलग ब्लॉक की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

वहीं तीसरे में हर ब्लॉक अपने पीछे वाले ब्लॉक का हैश (फिंगरप्रिंट) स्टोर करके रखता है। इसी तरह सेे सारे ब्लॉक एक गैर केंद्रकृत डिस्ट्रीब्यूटेड नेटवर्क पर एक दूसरेे केे साथ जुड़े होते हैं।

इसमें कोई भी ब्लॉकचेन आपको किसी एक कंप्यूटर में नहीं मिलता है बल्कि ये नेटवर्क ऑफ कंप्यूटर्स से जुड़े होते हैं। दुनिया भर मेें जो लोग अपने कंप्यूटर्स के जरिए ब्लॉकचेन नेटवर्क के साथ जुड़े होते हैं। उनके कंप्यूटर में ब्लॉकचेेन की कॉपी होती है। ब्लॉकचेन नेटवर्क के साथ जुड़े लोगों को नोड्स कहा जाता है। इनमें से कुछ नोड्स माइनर्स भी होते हैं।

अगर कोई तीसरा व्यक्ति ब्लॉकचेन में स्टोर्ड आपकी इंफॉर्मेशन के साथ छेड़छाड़ करता है, तो इससे ब्लॉक का हैश (फिंगरप्रिंट) बदल जाता है। ऐसा करने पर जिस ब्लॉक में छेडछाड़ हुई है और उससे जो अगला ब्लॉक लिंक्ड है। उसका भी हैश बदल जाता है। ऐसे में पूरा ब्लॉकचेन नेटवर्क खराब हो जाता है। इसी वजह से ब्लॉकचेन तकनीक में डाटा को टेंपर करना लगभग नामुमकिन है। वहीं इसका गैर-केंद्रीकृत नेटवर्क (De-Centralized Network) इंफोर्मेशन/डाटा को एक एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करता है।

ब्लॉकचेन तकनीक इंटरनेट की उस दुनिया को मूर्त रूप देती है, जहां पर वैल्यू को काफी आसानी, विश्वसनीयता, पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम तरीके से स्थानांतरित किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से आप बिना किसी मध्यस्थ (Middle Man or Intermediaries) इंटरनेट के गैर केंद्रीकृत नेटवर्क पर वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। 

ब्लॉकचेन नेटवर्क में आप किसी भी तरह के डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं। वर्तमान समय में इस तकनीक का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी, डेफी स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के डाटा को स्टोर करने के लिए किया जा रहा है। गैर-केंद्रीयकृत होने के कारण ब्लॉकचेन लेजर दुनिया भर के कई कंप्यूटर्स पर साझा किया जाता है। इसमें होने वाली ट्रांजैक्शन को माइनर्स द्वारा वेरीफाई किया जाता है।

मेटावर्स, ब्लॉकचेन और एनएफटी 

ब्लॉकचेन का भविष्य में काफी उपयोग होने वाला है। अब हम मेटावर्स की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मेटावर्स एक वर्चुअल दुनिया होगी। संवर्धित वास्तविकता की इस दुनिया में हम सभी का एक वर्चुअल प्रतिरूप होगा। आज जिस तरह हम गेमिंग दुनिया में अपने कैरेक्टर के लिए उपकरण और उसके अलग अलग कपड़े खरीदते हैं। उसी तरह मेटावर्स की दुनिया में लोग अपने प्रतिरूप के लिए कपड़े, जूते, घर, जमीन खरीदने के लिए पैसे खर्च करेंगे।

उसी के समानांतर मेटावर्स पर वो लोग भी मौजूद होंगे, जो लोगों के डिजिटल अवतारों को कपड़े बेचने, हेयर स्टाइल सुधारने, घर और जमीन खरीदने के लिए सर्विस ऑफर करेंगे। ऐसे में ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग वर्चुअल दुनिया में एसेट्स और एनएफटी का रिकॉर्ड रखने और ट्रांसफर करने के लिए किया जाएगा।

Blockchain and Internet Of Value: How This Technology Will revolutionize the Upcoming Generation of Internet
ब्लॉकचेेन और आईओटी का मेल आने वालेे भविष्य में कामकाज के पुराने तरीके को पूरी तरह से बदल के रख देगा। - फोटो : Istock

ब्लॉकचेन तकनीक आने के बाद कैसे बदलेगा हमारा भविष्य

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल करेंसी, साइबर सिक्योरिटी, वर्ल्ड ट्रेड से लेकर इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में ब्लॉकचेन तकनीक एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है। ब्लॉकचेेन और आईओटी (Internet of Things) का मेल आने वालेे भविष्य में कामकाज के पुराने तरीके को पूरी तरह से बदल के रख देगा। इसके आने के आद उत्पादन क्षमता आज के मुकाबले कई गुना ज्यादा हो जाएगी। आपको जानकार हैरानी होगी कि ब्लॉकचेन का इस्तेमाल इलेक्शन और वोटिंग के लिए भी किया जा सकता है।

इंटरनेट आने के  बाद हमारी कई तरह की समस्याएं हल हुई हैं। यहां हम गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन का इस्तेमाल करके किसी भी तरह केे इंफोर्मेशन को एक्सेस कर सकते हैं। इंटरनेेट ने हमारी वितरण से जुडी समस्या भी दूर की है।

अब हम इंटरनेट पर किसी भी सर्विस का लाभ ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माधय्म से उठा सकतेे हैं। इसके अलावा यहां हम व्हाट्सएप, फेसबुक, ईमेल आदि कई माध्यमों के जरिए एक दूसरे के साथ बात चीत भी कर रहे हैं। 

हालांकि, इंटरनेट ने हमारी दो समस्याओं का हल अब तक नहीं निकाला है। पहला है ट्रस्ट, आप में से कितने लोग इंटरनेट पर भरोसा करते हैं? आज इंटरनेट पर फेक न्यूज, फेक प्रोफाइल, स्कैम से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स हैं। वहीं इंटरनेट की दूसरी सबसे बड़ी समस्या इंटरमीडियेशन की है। आज गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां इंटरनेट पर मध्यस्थ की भूमिका निभा रही हैं। इन टेक जायंट कंपनियों के पास हमारा अतः डाटा है। इन डाटा के जरिए आज हमारे मनोविज्ञान के साथ खेला जा रहा है। 

ब्लॉकचेन तकनीक आने के बाद इंटरनेट की येे दोनों समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। ऐसे में बड़ी बड़ी इंटरमीडियरीज जाने के बाद इंटरनेट पर एक ऐसे समान स्तर का निर्माण होगा, जहां छोटे लोग भी आगे आकर काफी कुछ कर सकेंगे।      

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed