आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनका आपको आए दिन कभी न कभी काम पड़ता ही होगा। मतलब ये दस्तावेज इतने जरूरी होते हैं कि इनके न होने पर कई काम अटक तक सकते हैं। जैसे- आपका पैन कार्ड। दरअसल, पैन कार्ड की कई कामों में जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, 50 हजार रुपये से ज्यादा का लेन देन हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि कई कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना जरूरी है। वहीं, अब ई-पैन कार्ड का इस्तेमाल भी लोग काफी ज्यादा करते हैं। हालांकि, लोग पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में अंतर नहीं कर पाते हैं और वो ये समझ नहीं पाते हैं कि कौन सा ज्यादा सुरक्षित है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड के बीच अंतर क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"627a34e7655a4e6fb052a4f1","slug":"difference-between-pan-card-and-e-pan-card-know-all-about-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या है अंतर और कौन ज्यादा सुरक्षित? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या है अंतर और कौन ज्यादा सुरक्षित? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ
Tue, 10 May 2022 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 May 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है
- फोटो : Amar Ujala
क्या है अंतर?
- पैन कार्ड की हार्ड कॉपी से ज्यादा सुरक्षित ई-पैन कार्ड को माना जाता है, क्योंकि ये एक सॉफ्ट कॉपी होती है। इनमें अंतर ये होता है कि पैन कार्ड की वो हार्ड कॉपी होती है, जबकि ये ई-पैन कार्ड होता है जो आपके मोबाइल में होता है और आप इसे डाउनलोड करते हैं।
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है
- फोटो : Amar Ujala
कौन ज्यादा सुरक्षित?
- पैन कार्ड के चोरी होने का डर रहता है, जबकि ई-पैन कार्ड के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके लैपटॉप या मोबाइल में रहता है। ऐसे में ई-पैन कार्ड को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। वहीं, हार्ड कॉपी के फटने का डर रहता है, जबकि ई-पैन कार्ड के ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है
- फोटो : istock
ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने का तरीका:-
स्टेप 1
- ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.incometax.gov.in/iec/foportal विजिट करना है। फिर यहां पर 'न्यू ई-पैन' वाले विकल्प को चुनें और अपना पैन नंबर दर्ज करें।
विज्ञापन
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अगर आपको अपना पैन कार्ड याद नहीं है, तो आप 12 अंकों का आधार कार्ड भी दर्ज कर सकते हैं। अब नियम और शर्तों को स्वीकार करें और फिर आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसे दर्ज करें और 'कंफर्म' पर क्लिक करें।