इंटरनेट बैंकिंग आने के बाद हमारे कई काम आसान बन गए हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों को कराने के लिए बैंक में विजिट करने पर हमारा घंटों का समय बर्बाद होता था। वहीं इंटरनेट बैंकिंग आने के बाद बैकिंग से जुड़े कई काम महज कुछ मिनटों में हो जाते हैं। आज कई बैंक अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कई सर्विस ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप एक्सिस बैंक की नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं और आपके पास नेट बैंकिंग का एक्सेस नहीं है, तो इस स्थिति में आपका काफी समय बैंकिंग से जुड़े काम करने में बर्बाद हो जाता होगा। ऐसे में आप एक्सिस बैंक की नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप घर बैठे इस काम को आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
AXIS Bank Net Banking: बड़ा आसान है नेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना, ये रहा प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 10 May 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन