Dhanteras Fraud Alert: दिवाली (लक्ष्मी पूजन) से दो दिन पहले यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है जिसमें घर पर कुछ न कुछ खरीदकर लाना एक है। इस दिन लोग अपनी क्षमता अनुसार सोना-चांदी खरीदते हैं और कई लोग अपने घर बर्तन भी लाते हैं। दरअसल, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग इसे खरीदते हैं, लेकिन अगर आप भी इस धनतेरस सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"671a2a19070aeee163024110","slug":"dhanteras-2024-ways-to-avoid-fraud-on-dhanteras-festival-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस धनतेरस सोना खरीदने वाले ध्यान दें: आपकी एक गलती और लग सकती है चपत, जानें कैसे बचें फ्रॉड से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
इस धनतेरस सोना खरीदने वाले ध्यान दें: आपकी एक गलती और लग सकती है चपत, जानें कैसे बचें फ्रॉड से
Tue, 29 Oct 2024 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:02 AM IST
सार
इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की अलग मान्यता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Dhantras 2024: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dhantras 2024: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान:-
ऑनलाइन सोना खरीदने से बचें
- अगर आप भी इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन सोना खरीदने से आप बच सकते हैं। बाजार में कई फेक एप हैं जहां पर एप दावा करती है कि आप डिजिटली सोना खरीद सकते हैं, लेकिन ये आपसे पेमेंट तो ले लेते हैं पर सोना नहीं देते। वहीं, कई एप पूरी तरह फेक होती हैं जो आपको ठग सकती हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें क्योंकि त्योहारी सीजन में ऐसा काफी होता है और अगर आप डिजिटली सोना खरीद रहे हैं तो किसी विश्वसनीय एप से ही खरीदें।
Dhantras 2024: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
किसी ईमेल या मैसेज पर विश्वास करने से पहले जांच लें
- धनतेरस के मौके पर जालसाज लोगों को ठगने के लिए ईमेल या मैसेज भेजते हैं जिसमें उन्हें सोने से जुड़े कई ऑफर दिए जाते हैं, लेकिन जान लीजिए कि ये फेक हो सकते हैं। इन पर कभी क्लिक न करें वरना ये आपके मोबाइल को हैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhantras 2024: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
हॉलमार्क देखें
- आप जब किसी दुकान से सोना खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि हॉलमार्क का निशान उस पर जरूर देखें। जिस सोने पर हॉलमार्क का निशान नहीं है उसे कभी न खरीदें क्योंकि ऐसा सोना नकली हो सकता है। इसलिए सोना खरीदते समय हॉलमार्क का निशान जरूर देखें।
विज्ञापन
Dhantras 2024: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
बिल लेना बिलकुल न भूलें
- आप धनतेरस पर सोना खरीद रहे हैं तो उसका पक्का बिल लेना बिलकुल न भूलें। मान लीजिए कि आप अभी सोना खरीदते हैं और कभी भविष्य में आपको सोना बेकना पड़ता है तो आपको उस वक्त आपको पक्का बिल चाहिए होता है। इसलिए इसे ध्यान से लें लें, वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है।