फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पिता की संपत्ति में बेटी का कितना अधिकार होता है? जानिए क्या है इसको लेकर नियम

Mon, 28 Oct 2024 06:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
What Is Rights Of Daughter In Father Property Know Rules Here
Rights Of Daughter In Father Property - फोटो : AdobeStock

What Is Rights Of Daughter In Father Property: देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है। इसके अलावा महिलाओं को कई संवैधानिक अधिकार भी दिए गए हैं ताकि वो पुरुषों के साथ-साथ भारत के विकास में भागीदार बन सकें। भारत लंबे समय से पितृसत्तात्मक ढांचे के अंतर्गत रहा है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा पिता से बेटे तक होने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि, आजादी के बाद भारत में कई चीजें बदली हैं। महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार मिले हैं।



अक्सर लोगों को पिता की प्रॉपर्टी में बेटी का कितना अधिकार रहता है? इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है। अगर आप भी इस सवाल के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What Is Rights Of Daughter In Father Property Know Rules Here
document new - फोटो : Adobe Stock

हिंदू उत्तराधिकार संसोधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया गया है। हालांकि, ये अधिकार उन्हीं बेटियों को मिलेगा जिनके पिता की मृत्यु 9 सितंबर, 2005 के बाद हुई है। 

What Is Rights Of Daughter In Father Property Know Rules Here
Will - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर पिता की मृत्यु बिना वसीयत बनाए हो जाती है इस स्थिति में उनके द्वारा जो स्वयं अर्जित संपत्ति है उस पर बेटों के साथ-साथ बेटियों का भी समान अधिकार होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Rights Of Daughter In Father Property Know Rules Here
Will - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा बेटी के विवाह होने के बाद उसके वैवाहिक स्टेटस से उसके पिता की संपत्ति के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं धारा 15(2) बी के अंतर्गत अगर महिला को संपत्ति पति या उसके ससुर से मिलती है। इस स्थिति में बच्चों की अनुपस्थिति में प्रॉपर्टी पति के उत्तराधिकारियों को मिलती है।  

विज्ञापन
What Is Rights Of Daughter In Father Property Know Rules Here
Will - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर बेटी को संपत्ति माता पिता से विरासत में मिली है और उसके बच्चे नहीं होते हैं। इस स्थिति में वह प्रॉपर्टी पिता के उत्तराधिकारियों को दे दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed