Dhanteras 2023 Shopping Ideas: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली और धनतेरस आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल धनतेरस को 10 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस पर्व पर बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ जाती है। देशभर में धनतेरस पर्व को छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन बाजार में चहल-पहल काफी बढ़ जाती है। इस दिन लोग बर्तन, सोने और चांदी से बनी ज्वैलरी, स्मार्टफोन, विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गाड़ियां और कई दूसरी चीजों को खरीदते हैं। अगर आप भी धनतेरस के दिन शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान धनतेरस के दिन शॉपिंग करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -
Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, होगी मोटी बचत
बजट
धनतेरस के दिन शॉपिंग करने से पहले आपको अपना बजट तय करना चाहिए। इस दिन एक लिस्ट बनाएं कि आपको क्या-क्या खरीदना है और इसमें संभावित खर्चा कितना आएगा। इससे आप धनतेरस के दिन योजनाबद्ध ढंग से शॉपिंग कर सकेंगे।
ऑफर्स
त्योहारों के सीजन की शुरुआत से ही बाजार में लुभावने ऑफर्स और स्कीम्स का दौर चलने लगता है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर आप बैंक, क्रडिट कार्ड ऑफर, गिफ्ट वाउचर और कई तरह के सीजनल ऑफर के बारे में पता करके अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।
Diwali 2023: दिवाली के मौके पर अपने भविष्य को करें सुरक्षित, 6 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 2.1 करोड़
बाजार की चकाचौंध में न फंसे
सबसे जरूरी बात है कि धनतेरस के दिन आपको बाजार की चकाचौंध में आकर शॉपिंग नहीं करनी चाहिए। कई बार हम ऐसी चीजों की खरीदारी कर लेते हैं, जिसकी हमको कोई खास जरूरत नहीं होती है और बाद में उसको लेकर हमें अपराध बोध होता है।
जेबकतरों और चोरों से सावधान
अगर आप अपने साथ ज्यादा कैश लेकर बाजार में जा रहे हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि धनतेरस के दिन बाजार में जेबकतरे या चोर किसी न किसी को अपना निशाना बनाने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप धनतेरस के दिन शॉपिंग कार्ड या यूपीआई के जरिए करें।