Diwali 2023: अपने भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग अपने बचत के पैसों की एफडी करा लेते हैं या किसी दूसरी सरकारी योजना में निवेश करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र सुरक्षित होते हैं लेकिन यहां से ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। अगर आपकी उम्र 30 वर्ष की है और आप अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। यहां से आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खास फंड जुटा सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आजाद होकर जी सकेंगे। आइए जानते हैं -
Diwali 2023: दिवाली के मौके पर अपने भविष्य को करें सुरक्षित, 6 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 2.1 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन