फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DGCA: फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, DGCA जल्द लागू कर सकता है ये बड़ा नियम

Tue, 04 Nov 2025 08:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 08:07 PM IST
सार

ड्राफ्ट के मुताबिक बुकिंग के बाद पैसेंजर्स को 48 घंटे का लुक इन पीरियड मिलेगा। टिकट बुक करने के बाद अगर पैसेंजर के नाम में कोई गलती है तो उसमें वह 24 घंटों के भीतर सुधार भी करा सकता है। 

विज्ञापन
DGCA Flight Ticket New Proposal 48 Hour Free Cancellation Window Know Complete Details
DGCA Flight Ticket New Proposal - फोटो : Adobe Stock

फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। यात्रियों को अब 48 घंटे के भीतर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के टिकट कैंसिल या चेंज करने का मौका मिल सकता है। इन नियमों को लागू किए जाने के लिए डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस पर डीजीसीए ने लोगों से 30 नवंबर तक सुझाव की मांग की है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही यह नियम लागू हो सकता है।

हालांकि, इन नियमों को कब से लागू किया जाएगा इसको लेकर कोई अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। ड्राफ्ट के मुताबिक बुकिंग के बाद पैसेंजर्स को 48 घंटे का लुक इन पीरियड मिलेगा। टिकट बुक करने के बाद अगर पैसेंजर के नाम में कोई गलती है तो उसमें वह 24 घंटों के भीतर सुधार भी करा सकता है। 

Aadhaar: आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरह जोड़ें नया नंबर, बेहद आसान है तरीका

DGCA Flight Ticket New Proposal 48 Hour Free Cancellation Window Know Complete Details
DGCA Flight Ticket New Proposal - फोटो : Adobe Stock

यात्री ने किसी भी प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किया हो रिफंड देने की जिम्मेदारी एयरलाइन कंपनी की होगी। एयरलाइन कंपनियों को 21 दिनों के भीतर रिफंड के पैसों को यात्रियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा। 

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे

DGCA Flight Ticket New Proposal 48 Hour Free Cancellation Window Know Complete Details
DGCA Flight Ticket New Proposal - फोटो : Adobe Stock

अगर कोई यात्री टिकट में अमेंडमेंट करता है तो इस स्थिति में नए फ्लाइट का फेयर डिफरेंस लगेगा। हालांकि, इस सुविधा का लाभ आपको तभी मिलेगा जब डिपार्चर डेट बुकिंग से कम से कम 5 दिन (डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए) या 15 दिन (इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए) दूर हो। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

विज्ञापन
विज्ञापन
DGCA Flight Ticket New Proposal 48 Hour Free Cancellation Window Know Complete Details
DGCA Flight Ticket New Proposal - फोटो : Adobe Stock

गौरतलब बात है कि देश में फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के लिए 48 घंटे का कोई ग्रेस पीरियड नहीं है। एयरलाइन कंपनियां अपनी पॉलिसी के मुताबिक फीस चार्ज करती हैं। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

विज्ञापन
DGCA Flight Ticket New Proposal 48 Hour Free Cancellation Window Know Complete Details
DGCA Flight Ticket New Proposal - फोटो : Adobe Stock

अभी रिफंड दिए जाने का प्रोसेस भी काफी धीमा है। इस कारण पैसेंजर्स को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। DGCA का ये प्रपोजल इन्हीं दिक्कतों को कम करने के लिए लाया गया है। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed