दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह वादा किया गया था कि उनकी सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने इस बारे में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। अपने सभी वादों को हम पूरा करेंगे और इसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये दी जाने वाली स्कीम महिला सम्मान योजना की शुरुआत 8 मार्च को महिला दिवस के खास अवसर पर की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कर सकती है।
Mahila Samman yojana: दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये, इस दिन से शुरू हो सकती है योजना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:58 PM IST
सार
रेखा गुप्ता ने इस बारे में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। अपने सभी वादों को हम पूरा करेंगे और इसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन