Tips For Mobile Users: अपने आसपास आप देखेंगे तो आपको लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन दिख जाएगा। बच्चे, बड़े और लगभग हर कोई ही मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। कॉल करने के अलावा मोबाइल के कई अन्य काम भी हैं। ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, मनोरंजन करना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या अन्य काम। मोबाइल के जरिए लगभग सबकुछ आसनी से हो जाता है। इन सबके बीच कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमें मोबाइल अचानक गर्म हो जाता है और फिर कई बार तो बैटरी फट तक जाती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि बतौर एक मोबाइल यूजर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप भी दिक्कत में पड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645de7404d2be4e6cc018d67","slug":"how-to-cool-down-overheating-phone-know-precautions-to-take-care-for-mobile-safety-tips-in-hindi-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: क्या आपका मोबाइल भी हो जाता है गर्म? तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: क्या आपका मोबाइल भी हो जाता है गर्म? तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट
Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण
- फोटो : Istock
चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल नहीं
- ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो एक तरफ तो मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं और दूसरी तरफ उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसा न करें क्योंकि ऐसा करने से मोबाइल की बैटरी पर दबाव पड़ता है और इसके फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण
- फोटो : istock
स्विच ऑफ भी है जरूरी
- आप जरा याद कीजिए कि आपने अपने मोबाइल को कब और कितनी देर के लिए स्विच ऑफ किया था। शायद जब से खरीदा है, तब से नहीं? पर ऐसा न करें। अपने मोबाइल को थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ-कुछ समय के लिए स्विच ऑफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण
- फोटो : istock
रातभर चार्ज न करें
- कई लोग अपने मोबाइल को रात में चार्ज पर लगा देते हैं और पूरी रात उनका मोबाइल चार्ज पर लगा रहता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आज ही बंद कर दें क्योंकि ऐसा करने से बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे बैटरी के फटने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण
- फोटो : iStock
क्लीनिंग जरूरी
- आप जब भी कोई एप का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे अच्छी तरह से बंद करें और साथ ही मोबाइल की क्लीनिंग जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मोबाइल हैंग के अलावा कभी-कभी गर्म भी हो जाता है।