फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card: अपग्रेड कर रहे हैं क्रेडिट कार्ड, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 09 Feb 2022 12:14 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 09 Feb 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while upgrading credit card Otherwise you will be in loss
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock

पिछले कुछ सालों में खासतौर पर कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं। आज के समय में हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड जरूर होगा। अब तो हर जगह क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होने लगी है। चाहे छोटी दुकान हो या बड़ा मॉल हर जगह ये सुविधा मौजूद है। अगर आपको शॉपिंग करनी है और उस समय आपके पास कैश नहीं हैं तो आप क्रेडिट कार्ड की मदद से आसानी से खरीदारी कर सकते हैं और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट भी कर सकते हैं। आम तौर पर बैंक शुरुआत में नए क्रेडिट ग्राहकों को एक बेसिक क्रेडिट कार्ड देते हैं। लेकिन समय के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर सकते हैं। इससे आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी। अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, वरना नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Credit Card Keep these things in mind while upgrading credit card Otherwise you will be in loss
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने से पहले आपको अपनी खर्च करने की आदतों का आकलन करना होगा ताकि स्मार्ट तरीके से अपग्रेड किया जा सके। नये कार्ड में अपग्रेड करने के लिए अपनी आवश्यकताओं पर जरूर नजर डालें। 
Credit Card Keep these things in mind while upgrading credit card Otherwise you will be in loss
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • सबसे जरूरी बात ये है कि क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय ब्याज दर और अन्य शुल्कों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा क्रेडिट कार्ड चुनने की कोशिश करें, जिसमें ब्याज और निकासी शुल्क कम देना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while upgrading credit card Otherwise you will be in loss
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के रिवॉर्ड प्वाइंट मिलते हैं। ये रिवॉर्ड प्वाइंट आपके कार्ड के प्रकार और खर्चे पर निर्भर करते हैं। इसलिए अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने से पहले रिवॉर्ड प्वाइंट्स और अन्य फायदों का विश्लेषण जरूर कर लें, ताकि अपग्रेड का फायदा आपको मिल सके।
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while upgrading credit card Otherwise you will be in loss
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
क्रेडिट कार्ड अपग्रेड के फायदे 
  • क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। कार्ड को अपग्रेड करने से क्रेडिट लिमिट भी बढ़ जाती है, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं और अधिक लेनदेन कर सकते हैं। ये वित्तीय आपात स्थितियों में भी आपकी मदद कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed