Credit Card Fraud Alert: आज के इस बाजारवाद के दौर में हम सभी लोगों के पास क्रेडिट कार्ड है। आज कई बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट और मार्केट आउटलेट क्रेडिट कार्ड से सामानों की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। ऐसे में बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का उपयोग काफी बढ़ा है। अब लोग बढ़चढ़ कर क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है और उसका उपयोग आप शॉपिंग या बिल पेमेंट के लिए करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय आपको कई सावधानियों को बरतने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।
Credit Card Alert: क्रेडिट कार्ड धारक ध्यान दें, हो रही है बड़ी जालसाजी, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन