फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Wed, 17 Aug 2022 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Get 5 Lakh Rupees Free Treatment at Hospital Know Health Card Benefits
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना लॉन्च होने के बाद देश में गरीब और वंचित तबके को एक बड़ा फायदा पहुंचा है। इस स्कीम ने इन लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत देश भर के गरीब और वंचित तबकों से जुड़े लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। आज देशभर में करोड़ों लोग भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से - 

PM Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Get 5 Lakh Rupees Free Treatment at Hospital Know Health Card Benefits
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार की इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, योजना में आवेदन करने से पहले आपको https://www.pmjay.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी है। 

PM Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Get 5 Lakh Rupees Free Treatment at Hospital Know Health Card Benefits
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। भारत सरकार की इस योजना में केवल निम्नलिखित लोग ही आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Get 5 Lakh Rupees Free Treatment at Hospital Know Health Card Benefits
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Beneficiary Get 5 Lakh Rupees Free Treatment at Hospital Know Health Card Benefits
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की गैरमौजूदगी के कारण अपना ठीक से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की इस बीमा कवर योजना का लाभ उठाकर वो अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। भारत सरकार की इस स्कीम का उद्देश्य देश में बीमारी के कारण होने वाली मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed