अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी, ताकि उसे किसी चीज की कमी न हो। वहीं, हमारे देश में नौकरीपेशा लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। कोई किसी फैक्ट्री में, तो कोई किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। जहां कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी में से एक सुविधा है पीएफ खाते की। इसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किया जाता है। इसमें कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इस पर उन्हें ब्याज भी दिया जाता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं या फिर पेंशन के रूप में भी ये पैसा आपको मिलता है। लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में इस पैसे की जरूरत है, तो आप इसमें से 75 फीसदी रकम निकाल भी सकते हैं। तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62678e09b1e1c8610738475b","slug":"covid-19-pf-withdrawal-2022-how-to-withdraw-pf-for-covid-19-online-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: यहां जानें पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं आप, ये रहा पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: यहां जानें पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं आप, ये रहा पूरा प्रोसेस
Tue, 26 Apr 2022 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं
- फोटो : istock
पीएफ का एडवांस पैसा ऐसे निकालें:-
स्टेप 1
- आप भी कोरोना काल में अपने पीएफ खाते से एडवांस के तौर पर पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होता है।
पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरना है। फिर आपको लॉगिन करना है और अब सर्विसेज वाले ऑप्शन को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको 'फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी' वाले विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको अपने पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते नंबर को फिर से भरना है, और इसे वेरिफाई करवाना है। फिर आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करना है और 'प्रोसिड फॉर ऑनलाइन क्लेम' को चुनना है।
विज्ञापन
पीएफ खाते से कितना एडवांस पैसा निकाल सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको पीएफ निकालने का कारण चुनना है, इसमें आप 'कोविड एडवांस चुनें। फिर अपना पूरा पता भरें और अपनी बैंक पासबुक या चेकबुक की एक स्कैन कॉपी यहां अपलोड कर दें। आखिर में 'नियम व शर्तें' पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज करके सबमिट कर दें।