अगर थोड़ा वक्त पीछे जाएं, तो आपको याद आएगा कि अपने ही पैसों के लिए हमें बैंक में लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी। उसमें भी कभी सर्वर की दिक्कत, तो कभी बैंक की छुट्टियां। मतलब अपने पैसे निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब बैंकिंग क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। अब आप बैंक से जुड़े लगभग सभी काम ऑनलाइन ही कर सकते हैं। बैंक खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, किसी को पैसे भेजने हों आदि। ये सभी काम आपके मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए हो जाते हैं। जबकि पैसे निकालने के लिए अब हर गली-चौराहे पर एटीएम मशीन है। लेकिन कई बार लोगों के साथ ये दिक्कतें देखी जाती हैं कि जब वो एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उनके पास कटे-फटे नोट आ जाते हैं। ऐसे में वो परेशान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि अब क्या होगा? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने कटे-फटे नोटों की जगह पर सही नोट पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"626682ad9dbe02674d310d1c","slug":"according-to-rbi-rules-how-to-exchange-damage-note-from-bank-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो यहां जानें क्या है बदलवाने का पूरा प्रोसेस, मिनटों में हो जाएग काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो यहां जानें क्या है बदलवाने का पूरा प्रोसेस, मिनटों में हो जाएग काम
Tue, 26 Apr 2022 09:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को कैसे बदलवाएं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को कैसे बदलवाएं
- फोटो : istock
आरबीआई का इसको लेकर नियम है
- आरबीआई ने बैंकिंग क्षेत्र के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं, जिनमें से एक नियम कटे-फटे नोटों के लिए भी है। आरबीआई के मुताबिक, एटीएम से कटे-फटे नोट निकलने पर आपको इन्हें लेकर बैंक जाना है और बैंक इन्हें बदलने से इंकार नहीं कर सकता है।
एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को कैसे बदलवाएं
- फोटो : istock
ऐसे बदल सकते हैं एटीएम से कटे-फटे नोट:-
स्टेप 1
- जिस एटीएम से आपके कटे-फटे नोट निकले हैं, आपको उस एटीएम से लिंक बैंक में जाना है। यहां पर आपको एक एप्लीकेशन देनी है, जिसमें आपने कहां से पैसे निकाले, कितने निकाले, समय आदि जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को कैसे बदलवाएं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इस एप्लीकेशन के साथ आपको एटीएम से निकली स्लिप भी लगानी होती है। अगर आपके पास एटीएम स्लिप नहीं है, तो आपके मोबाइल पर मैसेज में मिली ट्रांजेक्शन की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को कैसे बदलवाएं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- बैंक को एप्लीकेशन और बाकी सभी जरूरी जानकारी देने के बाद बैंक हाथों-हाथ आपके कटे-फटे नोट बदलकर आपको सही नोट दे देगा।