Cooler Cooling Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गर्मी का मौसम पसंद हो, क्योंकि न तो कोई गर्मी झेलना चाहता है और न ही इस मौसम में कोई घर से बाहर निकलना चाहता है। पर कई जरूरी कामों की वजह से लोगों को तेज गर्मी में भी घर से बाहर जाना ही पड़ता है। पर जब लो लौटकर घर आते हैं, तो ये जरूर चाहते हैं कि वो ठंडी हवा खा सके ताकि गर्मी से छुटकारा मिल सके। वहीं, हर कोई एसी भी नहीं लगा पाता है। ऐसे में अगर आप कूलर चलाते हैं जो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने कूलर से ही ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। बस इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं कूलर चलाने से पहले क्या काम कर सकते हैं, जिनसे कूलर की हवा ठंडी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6489a636a206cf73b209223b","slug":"cooler-cooling-these-4-tips-for-better-cooler-performance-2023-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आप भी कूलर चलाने से पहले कर लें ये चार काम, मिल सकती है एसी जैसी हवा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आप भी कूलर चलाने से पहले कर लें ये चार काम, मिल सकती है एसी जैसी हवा
Wed, 14 Jun 2023 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ा सकते हैं?
- फोटो : अमर उजाला
कूलर चलाने से पहले ये काम कर सकते हैं आप:-
पानी ठंडा डालें
- कूलर चलाने से पहले ध्यान रखें कि इसमें ठंडा पानी ही भरें, जिससे आपको ठंडी हवा मिल सके। अगर पानी ठंडा नहीं है या कम ठंडा है, तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं और अब तो कई रूम कूलर ऐसे ही आते हैं जिनमें आप बर्फ डाल सकते हैं। इससे आपका कूलर आपको ठंडी हवा दे सकता है।
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ा सकते हैं?
- फोटो : Istock
कूलिंग पैड का ध्यान रखें
- कूलिंग पैड को अगर कूलर की जान कहा जाए, तो शायद इसमें दो राय न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि कूलिंग पैड अगर ठीक से नहीं लगे होंगे, पुराने या खराब होंगे तो आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाएगा क्योंकि कूलिंग पैड जितने भीगेंगे उतना ही कूलर ठंडी हवा देगा। इसलिए समय-समय पर कूलिंग पैड को बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ा सकते हैं?
- फोटो : Istock
पानी के पाइप साफ रखें
- कूलर में पानी के पाइप होते हैं, जो मोटर की मदद से पानी को खींचते और फिर कूलिंग पैड पर छोड़ते हैं। इसलिए जरूरी हो कि कूलर चलाने से पहले पाइप को देख लें कि ये कहीं से मुड़ा तो नहीं है, इसमें गंदगी तो नहीं जम गई है आदि। अगर ऐसा है तो इसे तुरंत साफ करें, वरना ये ठीक से पानी नहीं दे पाएंगे और फिर कूलर ठंडी हवा भी नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ा सकते हैं?
- फोटो : Istock
कम होने पर पानी डालें
- जब आप एक बार कूलर में पानी भर देते हैं, तो उसके बाद ध्यान रखें कि कितनी देर में पानी की जरूरत है। अगर पानी खत्म या कम हो गया है, तो ठंडा पानी डाल दें। वरना आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाएगा।