फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Buying Tips: अगर आप भी EMI पर खरीदना चाहते हैं कार, तो यहां जानें कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर

Thu, 30 Jan 2025 06:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Jan 2025 06:11 PM IST
सार

अगर आप भी कार के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसके लिए कितना सिबिल स्कोर होना जरूरी है।

विज्ञापन
Cibil Score Required for Car Loan Know Car Loan Lene Ke Liye Cibil Score Kitna Hona Chahiye
कार लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए होता है? - फोटो : Adobe Stock
loader

Cibil Score For Car Loan: आज के समय में लोग चाहते हैं कि उन्हें भी सुख-सुविधाएं मिल जाएं। जैसे, बात अगर कार की करें तो लोग चाहते हैं कि उनके पास भी कार हो। देखा भी जाता है कि किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अपनी कार से सफर करना ज्यादा सुविधाजनक नजर आता है। अपनी कार से लोग दफ्तर जाते हैं और साथ ही कहीं घूमने या अन्य जगहों की भी यात्रा करते हैं।

अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने में भी अपनी कार से जाकर जल्दी पहुंचा जा सकता है, लेकिन इन सबके बीच एक चीज देखी जाती है कि बड़ी संख्या में लोग कार ईएमआई पर लेते हैं जिसके लिए वे बैंक से लोन लेते हैं। एक डाउन पेमेंट (गाड़ी की कीमत का कुछ अमाउंट) करके आप गाड़ी की बाकी कीमत को ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको सिबिल स्कोर के बारे में जानना जरूरी हो जाता है...

Cibil Score Required for Car Loan Know Car Loan Lene Ke Liye Cibil Score Kitna Hona Chahiye
कार लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, अगर आप कार लोन ले रहे हैं तो इसके लिए आपके सिबिल स्कोर का सही होना जरूरी हो जाता है। बैंक आपको लोन देगा या नहीं या फिर कितना लोन का अमाउंट देगा आदि। ये सब आपके सिबिल स्कोर पर ही निर्भर करता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कार लोन लेने के लिए कितना सिबिल स्कोर होना जरूरी है।
Cibil Score Required for Car Loan Know Car Loan Lene Ke Liye Cibil Score Kitna Hona Chahiye
कार लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए होता है? - फोटो : Adobe Stock

पहले सिबिल स्कोर को समझ लें:-

  • सिबिल स्कोर 300  से लेकर 900  के बीच होता है
  • अगर आपका स्कोर 750 से ज्यादा है तो ये बहुत अच्छा माना जाता है
  • 650 से कम सिबिल स्कोर ठीक वाली श्रेणी में आता है जबकि, इससे कम स्कोर को कमजोर श्रेणी में रखा जाता है
  • सिबिल स्कोर से पता चलता है कि आप लोन देने में सक्षम हैं, आपने पहले लिए हुए लोन को समय पर भरा है या नहीं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cibil Score Required for Car Loan Know Car Loan Lene Ke Liye Cibil Score Kitna Hona Chahiye
कार लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए होता है? - फोटो : Adobe Stock

कितने सिबिल स्कोर पर मिलता है कार लोन?

  • अगर आप भी कार लोन लेना चाहते हैं तो जान लें कि अधिकतर उन लोगों को कार लोन देने में प्राथमिकता दी जाती है कि जिनका सिबिल स्कोर 700 से ज्यादा है। हालांकि, इसमें दूसरे फैक्टर भी ध्यान में रखे जाते हैं
  • वहीं, जिन लोगों का सिबिल स्कोर 700 से कम है उन्हें भी कार लोन मिल सकता है, लेकिन उनसे ज्यादा ब्याज लिया जाता है।
विज्ञापन
Cibil Score Required for Car Loan Know Car Loan Lene Ke Liye Cibil Score Kitna Hona Chahiye
कार लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर चाहिए होता है? - फोटो : Adobe Stock

सिबिल स्कोर के अलावा इन बातों का भी रखा जाता है ध्यान:-

  • लोन लेने वाले व्यक्ति की मौजूदा सैलरी कितनी है, उसकी नौकरी की स्थिरता कितनी है, वर्तमान लोन, ऋण से आय अनुपात आदि जैसी चीजें लोन लेने में अहम भूमिका निभाती है
  • अलग-अलग लेंडर के लिए अलग-अलग सिबिल स्कोर की जरूरत होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed