PM Vishwakarma Yojana: जिन योजनाओं में आर्थिक लाभ दिया जाता है या जिन योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी या कोई अन्य सामान दिया जाता है, ये सभी योजनाएं जरूरतमंद और गरीब वर्गों के लिए चलाई जाती है। इसमें राज्य सरकारों की और केंद्र सरकार की कई योजनाएं शामिल हैं। आप भी इन योजनाओं से जुड़ सकते हैं बशर्ते आप ऐसी योजनाओं के लिए पात्र हों।
ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने वाले जरूर चेक कर लें पात्रता, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर वे लोग ही लाभ ले सकते हैं जो पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं। आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं:-
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग और आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं...
- पत्थर तराशने वाले, अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, मालाकार और धोबी हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं।
क्या लाभ मिलते हैं?
- बात अगर योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलने की करें तो लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
- टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- साथ ही सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के दो तरीके हैं जिसमें से पहला तरीका है ऑनलाइन। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है और फिर दस्तावेज अपलोड कर आप आवेदन कर सकते हैं।