आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। उससे आने वाले भविष्य में इंसानों के समक्ष रोजगार के कई बड़े संकट खड़े हो सकते हैं। धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इंसानों की बजाए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काम में लाया जा रहा है। इसी सिलसिले में इन दिनों ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया चैटबॉट चैटजीपीटी काफी चर्चा का विषय बन हुआ है। ओपन एआई द्वारा तैयार किए गए इस चैटबॉट से आप जो भी सवाल करते हैं।
ChatGPT: वरदान या अभिशाप है चैट जीपीटी? जानिए क्या है इसका भविष्य में उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी गूगल की प्रासंगिकता को कम कर सकता है। इसके अलावा कई कॉर्पोरेट सेक्टर इस एआई टूल का इस्तेमाल करेंगे। इस कारण चैट जीपीटी का इस्तेमाल कॉर्पोरेट क्षेत्र में बढ़ने से कई लोगों के रोजगार पर संकट आ सकता है।
चैटजीपीटी आने के बाद कई छात्र अपने होमवर्क या आर्टिकल को इसी टूल की मदद से लिखवा रहे हैं। ऐसे में इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से छात्रों का मानसिक, बौद्धिक और तर्कशक्ति का विकास रुक सकता है।
ChatGPT Explained: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग और चैटजीपीटी, क्या खत्म हो जाएगी अब गूगल की प्रासंगिकता?
आने वाले भविष्य में चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट का व्यापक तौर पर इस्तेमाल यूजर्स के साथ जटिल तरह की बातचीत में किया जाएगा। यही नहीं आने वाले समय में इस तरह के चैटबॉट हमारे जीवन में एक अहम जगह बना लेंगे।
एक तरफ गूगल पर जहां हमें किसी इंफोर्मेशन को एक्सेस करने के लिए कई वेबसाइटों से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं चैटजीपीटी पर आप कम समय में इंफोर्मेशन का एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा चैटजीपीटी का विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला है।
ChatGPT: बड़े-बड़े सवालों का उत्तर दे रहा है चैट जीपीटी, लेकिन क्या नहीं कर सकता यह चैट बॉट, जानें यहां