CNG and Petrol: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास खुद की एक शानदार कार हो। वहीं, जब हम कार खरीदते हैं तो काफी सोच-विचार भी करते हैं। जैसे- किस कंपनी की खरीदें, कौन सी कार खरीदें, उस कार में कौन से फीचर होने चाहिए और बजट आदि जैसी कई अन्य चीजें हम अपनी ड्रीम कार में देखते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है, क्योंकि जब आप लाखों रुपये खर्च करते हैं, तो ऐसा करना बनता भी है। वहीं, इन सब चीजों के अलावा लोग एक और चीज कार में देखते हैं और वो है कार सीएनजी है या नहीं। इसके पीछे एक कारण है और वो है पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलना। पर क्या आप जानते हैं कि सीएनजी कार में पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज कैसे और क्यों मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65e30e20fc070964fd0264f0","slug":"car-tips-why-does-cng-get-more-mileage-than-petrol-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या कभी सोचा है पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी में क्यों और कैसे मिलता है ज्यादा माइलेज? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या कभी सोचा है पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी में क्यों और कैसे मिलता है ज्यादा माइलेज? यहां जानें
Sat, 02 Mar 2024 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी की कार की माइलेज ज्यादा होने के कारण।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी की कार की माइलेज ज्यादा होने के कारण।
- फोटो : istock
इसलिए मिलती है सीएनजी कार में ज्यादा माइलेज
- दरअसल, बात अगर सीएनजी कार की करें, तो इसमें पेट्रोल की तुलना में उर्जा घनत्व ज्यादा होता है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि सीएनजी में प्रति यूनिट मात्रा में ज्यादा ऊर्जा होती है। जबकि, इंजन में पेट्रोल पूरी मात्रा में नहीं जलता। वहीं, इंजन में सीएनजी गैस पूरी तरह से जलती है। इस वजह से सीएनजी कार में पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलती है।
सीएनजी की कार की माइलेज ज्यादा होने के कारण।
- फोटो : istock
पेट्रोल कार
- वहीं, आपको ये भी जानना होगा कि पेट्रोल कार के इंजन को जब भी डिजाइन किया जाता है, तो इसे ज्यादा पावर देने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। इसलिए ये गाड़ियां पेट्रोल ज्यादा खर्च करती है और ज्यादा लोड़ होने पर भी गाड़ी आराम से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी की कार की माइलेज ज्यादा होने के कारण।
- फोटो : istock
सीएनजी कार
- वहीं, दूसरी तरफ जब भी सीएनजी कार के इंजन को डिजाइन किया जाता है, तो इस हिसाब से डिजाइन किया जाता है जिससे ज्यादा माइलेज मिल सके। इससे होता ये है कि कई बार सीएनजी कार लोड़ नहीं ले पाती।
विज्ञापन
सीएनजी की कार की माइलेज ज्यादा होने के कारण।
- फोटो : istock
- अगर आप देखेंगे तो लोग पेट्रोल से ज्यादा सीएनजी कार को चुनना पसंद करते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी का सस्ता होना। एक तो सीएनजी पेट्रोल से सस्ती पड़ती है और कम पैसों में ज्यादा किलोमीटर चल पाती है।