PVC Aadhaar Card Rules: आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये जारी किया जाता है। कोई सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी आपको आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर कोई सिम कार्ड लेना हो या कुछ और काम हो आदि। आपको आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, अब लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी दुकान या साइबर कैफे जैसी जगहों से पीवीसी कार्ड बनवाना सही है या फिर गलत? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए इस बारे में जानना बेहद जरूरी है। वरना आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65e301a442ed4a11ed08660c","slug":"pvc-aadhaar-card-check-pvc-aadhaar-card-rules-here-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar: क्या बाहर दुकानों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाना सही है? यहां जानें सच्चाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar: क्या बाहर दुकानों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाना सही है? यहां जानें सच्चाई
Sat, 02 Mar 2024 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
PVC Aadhaar: पीवीसी आधार कार्ड।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PVC Aadhaar: पीवीसी आधार कार्ड।
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
क्या किसी दुकान से बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड?
- दरअसल, अगर आपने किसी दुकान, साइबर कैफे जैसी अन्य जगहों से पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो ये जान लें कि यूआईडीएआई द्वारा ये अमान्य घोषित है और ऐसे किसी भी कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा। इसके पीछे यूआईडीएआई का कहना है कि ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए ये अमान्य है।
PVC Aadhaar: पीवीसी आधार कार्ड।
- फोटो : istock
हमेशा यहां से बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड
- अगर आपने भी किसी बाहरी दुकान से पीवीसी आधार कार्ड बनवा रखा है या बनवाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें
- आप इसकी जगह यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए घर बैठे ही आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Aadhaar: पीवीसी आधार कार्ड।
- फोटो : istock
फॉलों करें ये स्टेप:-
स्टेप 1
- अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर अपनी पसंद की भाषा चुनें
- इसके बाद 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें
विज्ञापन
PVC Aadhaar: पीवीसी आधार कार्ड।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें
- साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें
- इसके बाद 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा