फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Mileage Tips: कार की माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, हर महीने होगी अच्छी खासी बचत

Fri, 06 May 2022 12:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 May 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Car Mileage Tips Follow These tips for getting best mileage on cars
Car Mileage Tips - फोटो : Pixabay

Car Mileage Tips: आज के दौर में जब पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में आपको अपनी कार को ड्राइव करते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने पर आपकी कार पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा माइलेज देगी। ऐसे में आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आप हर महीने अच्छी खासी मात्रा में पैसों को बचत कर सकेंगे। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार ज्यादा अच्छा माइलेज नहीं देती। ऐसे में कार चलाते समय उनका काफी खर्चा हो जाता है। इसी कड़ी में जो टिप्स आज हम आपको बताने वाले हैं, उन्हें फॉलो करने के बाद आपकी कार काफी अच्छा माइलेज देगी। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपकी कार की परफॉर्मेंस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छी हो जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में -

Car Mileage Tips Follow These tips for getting best mileage on cars
Car Mileage Tips - फोटो : Pixabay

टायर प्रेशर

कई लोग टायर की अनदेखी करके कार को ड्राइव करते हैं। आपकी कार के टायरों में हवा का सही प्रेशर होना जरूरी है। अगर आपकी कार के टायरों में हवा का प्रेशर ठीक नहीं होगा। इसका सीधा असर आपकी कार की माइलेज पर पड़ेगा। ऐसे में आपको अपनी कार के टायरों के भीतर बैलेंस हवा भरवाकर रखना चाहिए। इसके अलावा उसके भीतर हवा की नियमित जांच भी करते रहना चाहिए।

Car Mileage Tips Follow These tips for getting best mileage on cars
Car Mileage Tips - फोटो : Pixabay

औसत रफ्तार पर करें ड्राइव

कई मर्तबा लोग अपनी कार को ज्यादा तेजी से ड्राइव करते हैं। कार को तेज ड्राइव करने पर उसका सीधा असर कार की माइलेज पर पड़ता है। इस कारण आपको अपनी कार को औसत रफ्तार पर ड्राइव करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Mileage Tips Follow These tips for getting best mileage on cars
Car Mileage Tips - फोटो : Istock

आप अपनी कार को 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार पर चला सकते हैं। ऐसा करने पर आपकी कार पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा माइलेज देगी। 

विज्ञापन
Car Mileage Tips Follow These tips for getting best mileage on cars
Car Mileage Tips - फोटो : Istock

नियमित अंतराल पर कराएं कार की सर्विसिंग

आपको अपनी कार की नियमित अंतराल पर सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। इससे आपकी कार की परफॉर्मेंस काफी अच्छी हो जाएगी। परफॉर्मेंस अच्छी होने से कार एक अच्छा माइलेज देगी। ऐसे में कार की नियमित सर्विसिंग कराते रहना काफी जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed