फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना लग सकता है? जानते हैं क्या कहता है नियम

Wed, 14 Oct 2026 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

खुले में कचरा फेंकने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर कार्रवाई हो सकती है। जुर्माने की एक समान रकम पूरे देश में लागू नहीं है, इसलिए स्थानीय नगर निकाय के नियम जानना जरूरी है।

विज्ञापन
Can You Be Fined for Throwing Garbage in Public Places? Know the Rules
खुले में कचरा फेंकने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Amar Ujala AI

सड़क पर चलते हुए कचरा फेंकना, घर का कूड़ा खाली प्लॉट में डालना या नाले में गंदगी बहाना कई लोगों को छोटी बात लग सकती है। लेकिन ऐसी लापरवाही के कारण आसपास गंदगी फैलने के साथ ही पर्यावरण और लोगों की सेहत पर भी असर पड़ता है। यही वजह है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने को रोकने के लिए देश में नियम बनाए गए हैं।



अगर आप भी खुले में कचरा फेंकते हैं, तो आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। हालांकि, जुर्माने की रकम हर शहर और स्थानीय निकाय के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can You Be Fined for Throwing Garbage in Public Places? Know the Rules
खुले में कचरा फेंकने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AI Generated

खुले में कचरा फेंकने पर क्या कहता है नियम?

  • नियमों के मुताबिक, कचरे को सड़कों, खुले सार्वजनिक स्थानों, नालों और जल निकायों में फेंकना या उसका गलत तरीके से निपटान करना स्वीकार्य नहीं है
  • स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है कि वे कचरा इकट्ठा करने की जगह सुनिश्चित करें
  • लोगों को कहां कचरा डालना है इसके बारे में लोगों को बताया जाता है
Can You Be Fined for Throwing Garbage in Public Places? Know the Rules
खुले में कचरा फेंकने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : Adobe Stock

कितना लग सकता है जुर्माना?

  • इस सवाल का जवाब आपके शहर, नगर निगम या नगर पालिका के नियमों पर निर्भर करता है
  • दरअसल, देश के सभी शहरों में खुले में कचरा फेंकने के लिए एक ही निश्चित जुर्माना लागू नहीं है
  • अलग-अलग राज्य और शहरों के लिए जुर्माने की राशि अलग-अलग होती है
  • इसलिए जुर्माने की रकम जानने के लिए अपने क्षेत्र के नगर निगम या नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नियम देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Be Fined for Throwing Garbage in Public Places? Know the Rules
खुले में कचरा फेंकने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AI Generated

घर का कचरा कहां फेंकना चाहिए?

  • घर से निकलने वाले कचरे को सड़क, खाली प्लॉट या नाले में फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ेदान में फेंकना चाहिए या फिर कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी को देना चाहिए
  • ये भी जान लें कि गीले और सूखे कचरे को अलग रखना भी जरूरी है
विज्ञापन
Can You Be Fined for Throwing Garbage in Public Places? Know the Rules
खुले में कचरा फेंकने पर कितना जुर्माना लगता है? - फोटो : AI Generated
  • नए नियमों के तहत कचरे को चार श्रेणियों में अलग करने का प्रावधान है
  • इनमें गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाला कचरा शामिल हैं
  • इससे कचरे के संग्रह, पुनर्चक्रण और सुरक्षित निपटान में मदद मिलती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed