देश में जब भी कोई नई योजना आती है, तो लोग उसका लाभ लेने के लिए उससे जुड़ते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य ये होता है कि इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय के सहयोग से चला रही है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इस योजना का उद्धेश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य लाभ देने भी है। वहीं, इस योजना से काफी संख्या में लोग अब तक जुड़े हैं और अब भी लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं, लोगों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि क्या स्टूडेंट्स इस ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6232c47deefc5b4cba59f27b","slug":"can-students-get-e-shram-card-made-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? यहां जान लें क्या कहता है नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? यहां जान लें क्या कहता है नियम
Thu, 17 Mar 2022 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?
- फोटो : istock
मिलते हैं कई लाभ:-
- हर महीने आर्थिक लाभ सीधे बैंक खाते में
- 2 लाख रुपये का बीमा कवर
- घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
- श्रम मंत्रालय की अन्य योजनाओं का लाभ आदि।
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?
- फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
- अगर आप जानना चाहते हैं कि इस कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? तो सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ई-श्रम कार्ड के लिए सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कामगार, श्रमिक, कृषि श्रमिक और मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वाले लोग ही पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?
- फोटो : istock
क्या छात्र कर सकते हैं आवेदन?
- बात अगर छात्रों की करें, तो अगर कोई ऐसे स्टूडेंटस हैं जिनकी उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है और ये अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे सभी छात्र अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?
- फोटो : istock
ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण
- अगर आप इस ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाना है।