फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या पूरा परिवार एक साथ ले सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम

Sun, 22 Dec 2024 12:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या परिवार के सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके इसका लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
Can All Family Members Take The Benefit Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe stock

भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश में करोड़ों किसान इस क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि ही है। भारत सरकार बीते लंबे समय से देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी।

इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

Can All Family Members Take The Benefit Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

5 अक्तूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या परिवार के सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया

Can All Family Members Take The Benefit Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है। इस कारण इस योजना का लाभ परिवार के सभी सदस्य नहीं ले सकते हैं।

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Can All Family Members Take The Benefit Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

अगर परिवार में एक से अधिक सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते हैं, तो इस स्थिति में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। परिवार में वही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन
Can All Family Members Take The Benefit Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

किसान जिन्होंने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, और जिनके बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, उन्हें अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेने चाहिए।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed