फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

Thu, 19 Dec 2024 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को काफी आसान बनाया है। इसी वजह से यूपीआई भारत में सफल साबित हुआ है। भारत में यूपीआई की सफलता को देखने के बाद कई दूसरे देश भी यूपीआई की तरह ही पेमेंट नेटवर्क अपनाने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
UPI payment features and benefits
UPI - फोटो : AdobeStock

देश में एक समय लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से काफी डरा करते थे। वहीं, यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति देखने को मिली है। आज के समय में रोजाना बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांजैक्शन यूपीआई के जरिए हो रहा है। वर्तमान में बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर छोटे दुकानदार भी यूपीआई नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को काफी आसान बनाया है। इसी वजह से यूपीआई भारत में सफल साबित हुआ है।



भारत में यूपीआई की सफलता को देखने के बाद कई दूसरे देश भी यूपीआई की तरह ही पेमेंट नेटवर्क अपनाने की योजना बना रहे हैं। यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। आज के समय में देश में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, क्या आपको यूपीआई के कुछ खास फीचर्स के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

UPI payment features and benefits
UPI - फोटो : AdobeStock

यूपीआई लाइट

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यूपीआई लाइट के बारे में पता होना चाहिए। आप यूपीआई लाइट की मदद से बिना पासवर्ड दर्ज किए पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई लाइट की मदद से आप 1 हजार रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई लाइट ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है।

IRCTC: सिक्किम में इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

UPI payment features and benefits
UPI - फोटो : AdobeStock

रियल टाइम मनी ट्रांसफर

यूपीआई पेमेंट की सबसे खास बात यह है कि इसकी मदद से आप 24/7 रियल टाइम मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। आप जिस समय संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसे भेजते हैं, उसी समय उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। यह दिन-प्रतिदिन की लेनदेन या इमरजेंसी के समय काफी फायदेमंद है।

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI payment features and benefits
UPI - फोटो : AdobeStock

सुरक्षित लेनदेन

यूपीआई की मदद से सुरक्षित लेनदेन किया जा सकता है। यह टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करता है। यूपीआई मोबाइल पिन को वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के साथ जोड़ता है। इस कारण आपको आईएफएससी कोड जैसी जरूरी जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं होती है।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

विज्ञापन
UPI payment features and benefits
UPI - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा इसमें आपको बेहतर एनक्रिप्शन मिलता है, जिसकी वजह से आप बिना किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed