फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन के शुरू और आखिरी में ही क्यों लगाए जाते हैं जनरल डिब्बे? जानिए वजह

Sun, 22 Dec 2024 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि ट्रेन के आगे या पीछे जनरल कोच को क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Why General Coaches In Indian Trained Installed In Beginning And End Of The Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। भारतीय रेलवे यात्रा का सुरक्षित और सस्ता माध्यम है। इसी वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। बीते कुछ सालों में भारतीय रेलवे का और भी तेजी से विस्तार हो रहा है। हालांकि, भारतीय रेलवे का कुछ जगहों पर आज भी तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर पुराना है। भारतीय रेलवे इस दिशा में भी आधुनिकीकरण का काम कर रहा है।



हम में से कई लोग भारतीय ट्रेनों में अक्सर सफर करते हैं। सफर के दौरान आपने कई बार देखा होगा कि ट्रेनों में जनरल कोच आगे या पीछे लगे होते हैं। वहीं, क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि ट्रेन के आगे या पीछे जनरल कोच को क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Why General Coaches In Indian Trained Installed In Beginning And End Of The Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के शुरू और आखिर में जनरल डिब्बों को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है। जनरल डिब्बे में काफी भीड़ होती है। अगर जनरल डिब्बों को ट्रेन के बीच में लगाया जाता है तो इससे ट्रेन की व्यवस्था बिगड़ सकती है।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

Why General Coaches In Indian Trained Installed In Beginning And End Of The Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा, इससे बोर्ड और डिबोर्ड के काम में भी व्यवधान आ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के जनरल डिब्बों को ट्रेन के दोनों कोने में लगाया जाता है। जनरल कोच में ज्यादा भीड़ होती है। इस कारण ट्रेन के दोनों कोनों की तरफ जनरल कोच को लगाया जाता है ताकि उसका संतुलन अच्छा रहे।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Why General Coaches In Indian Trained Installed In Beginning And End Of The Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा, टीटीई को भी हर कोच में जाकर टिकट चेक करने की सुविधा होती है। अगर बीच में ही ज्यादा भीड़ वाला जनरल डिब्बा होगा तो इससे टीटीई को कई तरह की दिक्कतों का सामना टिकट चेक करते समय करना पड़ेगा।

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

विज्ञापन
Why General Coaches In Indian Trained Installed In Beginning And End Of The Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की शुरुआत और अंत में जनरल डिब्बों को लगाया जाता है। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है।

Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed