फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ 10 हजार रुपये में शुरू करें ये साइड बिजनेस, कम निवेश में होगी गजब की कमाई

Thu, 10 Feb 2022 05:04 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 10 Feb 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
business ideas with low investment in India chalk making business
साइड बिजनेस आईडिया - फोटो : Istock

अगर आप नौकरी कर रहे हैं लेकिन सैलेरी कम है, तो नौकरी के साथ साइड बिजनेस भी कर सकते हैं। इससे आपकी कुछ एक्सट्रा इनकम हो जाएगी। साइड बिजनेस से आप अपनी जिंदगी आसान बना सकते हैं। कोरोना महामारी ने भी हमें ये सीखा दिया है कि हमारे पास इनकम के एक से अधिक सोर्स होने चाहिए, ताकि मुश्किल समय में हमें कोई परेशानी न हो। ऐसे में अगर आप भी नौकरी के साथ कुछ एक्सट्रा इनकम करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ साइड बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिनमें घर बैठे बेहद कम निवेश में हर महीने आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस बिजनेस में आपको ज्यादा पैसे भी लगाने की जरूरत नहीं है। साथ ही इस बिजनेस के लिए आपको ज्यादा समय भी देने की जरूरत नहीं है। इसकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

business ideas with low investment in India chalk making business
साइड बिजनेस आईडिया - फोटो : i stock
सिर्फ 10 हजार रुपये से शुरू करें चॉक बनाने का बिजनेस
  • चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे सिर्फ दस हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं। चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाए जाते हैं। ये सफेद रंग का पाउडर होता है, जो एक प्रकार की मिट्टी है जिसे जिप्सम नामक पत्थर से तैयार किया जाता है। 
business ideas with low investment in India chalk making business
साइड बिजनेस आईडिया - फोटो : iStock
कहां होता है चॉक का इस्तेमाल?
  • इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है। चॉक की जरूरत सभी स्कूल, कॉलेजों में पड़ती है। इसके अलावा टेलर, फर्नीचर निर्माताओं, निर्माण श्रमिकों और कई उद्योगों द्वारा चाक का उपयोग किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
business ideas with low investment in India chalk making business
साइड बिजनेस आईडिया - फोटो : iStock
घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
  • चाक बनाना या चाक उत्पादन एक लाभदायक लघु स्तर का व्यवसाय है। इसमें बेहद कम निवेश की जरूरत होती है। इसे आप घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं।  
विज्ञापन
business ideas with low investment in India chalk making business
साइड बिजनेस आईडिया - फोटो : iStock
कैसे शुरू करें चॉक बनाने का बिजनेस?
  • इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ट्रेड लाइसेंस और पैन कार्ड की जरूरत होगी। साथ ही करंट बैंक अकाउंट खोलना होगा। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी प्राप्त करना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed