भारत में बड़ी संख्या में लोग बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। हाल ही में बीएसएनएल ने कई किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था। इन प्लान्स के आने के बाद बीएसएनएल उपयोगकर्ताओं की संख्या में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। लोग बड़े पैमाने पर किसी दूसरी टेलीकॉम सेवाओं की बजाए बीएसएनएल के प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा लिमिट भी मिल रही है। इसके अलावा आपको इसमें SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल के ये प्लान्स आपके लिए काफी खास हैं। इसी सिलिसिले में आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
BSNL: बीएसएनएल के ये रिचार्ज प्लान्स हैं काफी खास, डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन