फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: यह बिजनेस शुरू करने के बाद आप हो सकते हैं मालामाल, ऐसे करें शुरुआत

Sun, 22 Sep 2024 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Disposal Glass Business
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

Business Ideas: देश में कई नौकरीपेशा और बेरोजगार लोग ऐसे हैं, जो अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव और संसाधनों की कमी के कारण ये लोग अपना खुद का रोजगार शुरू नहीं कर पाते हैं। नया बिजनेस शुरू करना कोई आसान काम नहीं होता है। वहीं अगर आप सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो इसके सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है।



इसी कड़ी में आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे शुरू करने के बाद आप हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको पेपर डिस्पोजल के गिलास बनाकर उसे बाजार में बेचना है। देश में पेपर डिस्पोजल से बने कप, प्लेट और गिलास की काफी मांग रहती है। इस कारण कई लोग इस व्यापार के माध्यम से अपनी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Business Ideas: How To Start Disposal Glass Business
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

पेपर डिस्पोजल से बने गिलास को बनाने के लिए आपको सबसे पहले बाजार में जाकर इसके लिए मशीन खरीदनी है। अगर आप पेपर से बने छोटे गिलास को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको छोटी मशीन खरीदनी है। 

Business Ideas: How To Start Disposal Glass Business
Business Ideas - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप पेपर डिस्पोजल से बने बड़े गिलास बनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बड़ी मशीन को खरीदना होगा। बड़ी मशीन में यह फायदा होता है कि इसकी मदद से आप कई आकार के डिस्पोजल गिलास बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Disposal Glass Business
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

अगर आप डिस्पोजल के छोटे गिलास को बनाने के लिए छोटी मशीन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1 से लेकर 2 लाख रुपये के करीब खर्च करने होंगे। मशीन खरीदने के बाद आपको पर्याप्त जगह की जरूरत होगी, जहां आप प्रोडक्शन का काम कर सकें। इसके अलावा आपको रॉ मैटेरियल भी खरीदना होगा।  

विज्ञापन
Business Ideas: How To Start Disposal Glass Business
Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

रॉ मैटेरियल में आपको पेपर रील और बाकी दूसरी जरूरी चीजों को खरीदना होगा। यह करने के बाद आपको प्रोडक्शन का काम करना है। प्रोडक्शन होने के बाद आपको इसे बाजार में बेचना है। आपका यह व्यापार अगर सफल साबित होता है तो इसके माध्यम से आप बंपर कमाई कर सकते हैं। अगर आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन लेकर इस बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed