Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इस कारण देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।
ट्रेन में किराया काफी कम होता है और इसमें सफर करना भी काफी सुविधाजनक होता है। ट्रेन में एसी, स्लीपर, जनरल कई तरह के कोच लगे होते हैं। हालांकि, कई लोग ट्रेन के जनरल कोच में सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेन के जनरल कोच में भी सफर करने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। अगर आप ट्रेन के जनरल कोच में बिना टिकट लिए सफर कर रहे हैं तो पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत अगर आप भारतीय ट्रेनों के जनरल कोच में बिना टिकट लिए सफर करते हैं तो पकड़े जाने पर आपसे 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा टीटीई आपसे सफर का पूरा किराया भी लेगा।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
वहीं कई बार देखने को मिलता है कि टीटीई यात्री को परेशान करने के लिए नियमों के खिलाफ जाकर उससे ज्यादा पैसे मांगते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर कोई टीटीई आपसे जुर्माने से ज्यादा पैसे मांगता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक http://www.coms.indianrailways.gov.in/ पर विजिट करके भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
यात्री इस नंबर 9717630982 पर एसएमएस करके भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के बाद जांच की जाएगी। जांच में अगर इस बात की पुष्टि होती है कि टीटीई आपसे ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था तो इस स्थिति में उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
IRCTC: भूटान की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया