फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2024: सूर्योदय योजना के लाभार्थियों के लिए बजट में बड़ा एलान, मिलेगी इतनी बिजली मुफ्त

Thu, 01 Feb 2024 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Feb 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Budget 2024: Under Pradhan Mantri Suryodaya Yojana 1 crore people will get 300 units of free electricity
Budget 2024: सूर्योदय योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान। - फोटो : Twitter/@narendramodi

PM Suryoday Yojana: भारत सरकार पहले से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। वहीं, इससे जो बिजली बनेगी उसका लोग इस्तेमाल कर पाएंगे और बिजली का बिल बचा पाएंगे। वहीं, अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इसको लेकर बजट में एक बड़ा एलान किया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Budget 2024: Under Pradhan Mantri Suryodaya Yojana 1 crore people will get 300 units of free electricity
Budget 2024: सूर्योदय योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान। - फोटो : ANI

क्या हुई घोषणा?

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2024 में एलान किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अंतर्गत 1 करोड़ घरों की छत पर सौर उर्जा पैनल लगाएं जाएंगे। साथ ही इन 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
Budget 2024: Under Pradhan Mantri Suryodaya Yojana 1 crore people will get 300 units of free electricity
Budget 2024: सूर्योदय योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान। - फोटो : istock

ये लोग ले पाएंगे लाभ:-

  • बात अगर पात्रता की करें, तो इस योजना के अंतर्गत वो लोग लाभ ले पाएंगे जो गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग से आते हैं
  • वहीं, जिन लोगों की वार्षिक आय एक या डेढ़ लाख रुपये से कम है, वो लोग भी आवेदन करने के लिए पात्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2024: Under Pradhan Mantri Suryodaya Yojana 1 crore people will get 300 units of free electricity
Budget 2024: सूर्योदय योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान। - फोटो : istock

इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा:-

  • बात अगर उन लोगों की करें, जो इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे, तो अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा आप अगर करदाता हैं, तो भी आप अपात्र की श्रेणी में आएंगे आदि।
विज्ञापन
Budget 2024: Under Pradhan Mantri Suryodaya Yojana 1 crore people will get 300 units of free electricity
Budget 2024: सूर्योदय योजना को लेकर बजट में बड़ा एलान। - फोटो : Twitter/@narendramodi

इस पोर्टल से कर पाएंगे आवेदन

  • अगर आप भी इस प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल solarrooftop.gov.in पर जाना होगा और यहां से आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed